The Great Indian Kapil Show: एआर रहमान ने बताई दुनिया की सबसे बड़ी समस्या, क्या हैं इसके मायने

Published : Feb 01, 2026, 08:54 PM IST

कम्युनल कमेंट से विवादों में आए एआर रहमान हाल ही में 'The Great Indian Kapil Show' में दिखाई दिए। शो में एक विस्पर गेम के दौरान, ऑस्कर विनर म्यूजिशियन ने कहा कि मैसेज अक्सर रास्ते में विकृत हो जाते हैं और मौजूदा समय में यही दुनिया की समस्या है। 

PREV
16

रहमान नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के हालिया एपिसोड में अपनी फिल्म 'गांधी टॉकीज' की टीम के साथ नज़र आए, जिसमें विजय सेतुपति, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव शामिल थे।

26

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में communal discrimination वाले कमेंट करने के कुछ हफ़्तों बाद, दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर ने शो में कहा कि अक्सर हमारे मैसेज या बातें जब सर्कुलेट होती हैं तो उनका आकार और स्वभाव विकृत हो जाते हैं।

36

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में विस्पर गेम खेलते हुए, रहमान ने इशारों में कहा कि सांप्रदायिक भेदभाव पर उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया था। इससे पहले, उन्होंने अपने बयान के पीछे का इरादा साफ किया था। विवाद के बाद वे पहली बार नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो में नज़र आए।

46

ग्रेट इंडियन कपिल शो में रहमान ने मूक फिल्म गांधी टॉकीज का प्रमोशन किया। फिल्म के संगीतकार ने फुसफुसाहट वाले खेल के बाद कहा, "यह देखने का एक बेहतरीन प्रेक्टिस है कि जानकारी कैसे गलत समझी जाती है। अलग-अलग राज्य, अलग-अलग संस्कृतियां। दुनिया की समस्या यही है कि मैसे रास्ते में बिगाड़ दिए जाते हैं।

56

फिल्म इंडस्ट्री में सांप्रदायिक भेदभाव के बारे में बात करने के अलावा, रहमान ने 'छावा' फिल्म को 'बांटने वाला' बताया था।हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वे क्रिएटिव कामों में इस तरह के भेदभाव को महसूस नहीं करते हैं। उनके इस बयान की खूब आलोचना हुई थी। वहीं इसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में कथित तौर पर सांप्रदायिकता की बात ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया था

66

रहमान इस समय रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के पौराणिक कथा पर बेस्ड 'रामायण पार्ट 1' के लिए म्यूजिक बना रहे हैं। यह फिल्म दिवाली 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories