Border 2: 300 करोड़ क्लब से अब चंद कदम दूर है बॉर्डर 2, आए दिन बना रही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

Published : Feb 01, 2026, 08:44 PM IST

सनी देओल की बॉर्डर 2 ने 2026 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार अंदाज में की है। 2025 भले ही दूसरी बड़ी फिल्मों के शोर के साथ खत्म हुआ हो, लेकिन 23 जनवरी को रिलीज हुई बॉर्डर 2 ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ नंबर-1 वॉर ड्रामा मूवी का तमगा हासिल कर लिया है।

PREV
15

300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ती बॉर्डर 2

बॉर्डर 2 ने घरेलू बॉक्सऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब तेजी से 300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 400 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है। इसी के साथ बॉर्डर 2 ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना दिया है, जो उरी, वॉर 2 और केसरी जैसी बड़ी फिल्मों से भी आगे निकल गया है।

25

बॉर्डर 2 बनी सबसे कमाऊ वॉर ड्रामा मूवी

बॉर्डर 2 से पहले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, वॉर 2 और केसरी जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार रिकॉर्ड बनाए थे। लेकिन सनी देओल की फिल्म ने इन सबको तोड़ दिया है।

बॉर्डर 2 (2026): 277.67 करोड (अब तक भारत में)

उरी (2019): 342 करोड़ वर्ल्डवाइड

वॉर 2: 236.55 करोड़ (भारत में)

केसरी (2019): 207 करोड़ वर्ल्डवाइड

सैम बहादुर: 128 करोड़ (भारत में)

35

इंडियन वॉर फिल्मों का अब तक का सफर

बॉर्डर (1997): 3.7 करोड़

लक्ष्य (2004): 40 करोड़ (वर्ल्डवाइड)

LOC कारगिल: 29.76 करोड़

पलटन (2018): 10.22 करोड़

इक्कीस: 41.65 करोड़

120 बहादुर: 24 करोड़

45

9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को जबरदस्त कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौवें दिन बॉर्डर 2 ने 20.17 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही घरेलू बॉक्सऑफिस पर इसकी कुल कमाई 277.67 करोड़ रुपए हो गई है।

55

वर्ल्डवाइड कितना पहुंचा बॉर्डर 2 का कलेक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो बॉर्डर 2 ने अब तक ओवरसीज करीब 345 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। यानी वर्ल्डवाइड यह मूवी अब 400 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories