Border 2 की आंधी के बीच Mardaani 3 कर रही डटकर मुकाबला, पहले सनडे कमाए इतने करोड़

Published : Feb 01, 2026, 07:04 PM IST

Mardaani 3 Box Office collection day 3: मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दो दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और अनुमानित ₹ 10.25 करोड़ की भारतीय नेट कमाई की। यहां मर्दानी 3 का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी दी गई है।   

PREV
15

Mardaani 3 Box Office collection day 3 1 फरवरी 2026, रविवार को 'मर्दानी 3' की हिंदी ऑक्यूपेंसी 25.14% रही है। सुबह के शो: 13.23% तो दोपहर के शो: 37.04% सीटें रिजर्व रहीं। शाम और रात के शो के आंकड़े आना अभी बाकि है।

25

रानी मुखर्जी की फिल्म ने शुकवार यानि 30  जनवरी को अपने ओपनिंग डे ( Day 1 ₹ 4 Cr रुपए कमाए हैं। वहीं पहले वीकएंड यानि रिलीज के दूसरेे दिन इस मूवी ने  Day 2 [1st Saturday] ₹ 6.25 Cr की कमाई की है। 

35

रानी मुखर्जी द्वारा निभाए गए शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार को दर्शक पसंद कर रहे हैं बदौलत मर्दानी 3 का असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिख रहा है। फिलहाल, मर्दानी 3 ने अपने तीसरे दिन भारत में लगभग 5.07 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

45

 मर्दानी 3 ने रविवार शाम तक कुल  ₹ 15.32 Cr की कमाई की है। हालांकि ये आंकड़े औसत से भी कम हैं। खासतौर पर तब जबकि इस फ्रेंचाइजी की बाकि दो फिल्मों ने जमकर कमाई की है। हालांकि इस महिला प्रधान फिल्म को इस समय सनी देओल और दिलजीत दोसांझ स्टारर बॉर्डर 2 से सीधा मुकाबला करना पड़ रहा है।

55

मर्दानी 3 के बारे में

आदित्य चोपड़ा मर्दानी 3 के निर्माता हैं, जो यशराज फिल्म्स बैनर के तहत अभिराज मिनवाला द्वारा निर्देशित और आयुष गुप्ता द्वारा लिखित है।रानी मुखर्जी बॉलीवुड में अपने 3 दशक भी पूरे कर रही हैं। जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद जैसे कोस्टार से सजी यह फिल्म मर्दानी (2014) और मर्दानी 2 (2019) के बाद इस सीरीज की तीसरी स्टॉलमेंट है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories