सनी देओल की बॉर्डर 2 की रिलीज को 10 दिन हो गए हैं और ये फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी है। फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। इसी बीच बता दें कि सनी की फिल्म ने इतिहास रच दिया है और सबसे कमाऊ वॉर ड्रामा फिल्म बन गई है। पढ़ें डिटेल…
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का गदर बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जारी है। फिल्म दनादन कमाई कर रही है और नए रिकॉर्ड बना रही है। मूवी की रिलीज को 10 दिन हो गए हैं और इनसे वर्ल्डवाइड 367.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस आंकड़े के साथ ये सबसे ज्यादा कमाने वाली वॉर ड्रामा मूवी बन गई है। इसने 5 धुरंधर वॉर ड्रामा फिल्मों को पटखनी दी है। जानते हैं इनके बारे में…
26
फिल्म फाइटर
2024 में आई ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर एक वॉर ड्रामा फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 344.46 करोड़ का बिजनेस किया था।
विक्की कौशल और यामी गौतम की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 2019 में आई थी। फिल्म जबरदस्त हिट रही है। डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 342.06 करोड़ का कारोबार किया था।
46
फिल्म केसरी
2019 में आई अक्षय कुमार की वॉर ड्रामा फिल्म केसरी के डायरेक्टर अनुराग सिंह थे। इस मूवी ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। फिल्म ने 207.09 करोड़ कमाए थे।
56
फिल्म सैम बहादुर
2023 में आई डायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर भी एक वॉर ड्रामा फिल्म थी। विक्की कौशल और सान्या मल्होत्रा के लीड वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 128.17 का बिजनेस किया था।
66
फिल्म एलओसी कारगिल
2003 में आई फिल्म एलओसी कारगिल एक वॉर ड्रामा मूवी थी। डायरेक्टर जेपी दत्ता की इस मल्टीस्टारर फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, संजय कपूर सहित कई स्टार्स थे। फिल्म ने 31.67 कमाए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।