Rohit Shetty के घर फायरिंग, 12 टीमें जुटी जांच में, 5 गिरफ्तार

Published : Feb 01, 2026, 05:14 PM IST

Rohit Shetty house firing incident: फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर रविवार तड़के चार राउंड गोलियां चलाई गईं, हालांकि इसमें कोई  घायल नहीं हुआ है। लेकिन आसपास के इलाके में अफरा-तफऱी जरुर मच गई। अब मुंबई में सुरक्षा का अलर्ट जारी किया गया।

PREV
16

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों ने रात करीब 12.43 बजे चार गोलियां दागीं, जिसके बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोलीबारी की घटना की जांच तेज कर दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के नई अपडेट के मुताबिक, इस मामले में पुणे में पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

26

मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना 1 फरवरी को जुहू स्थित रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एहतियात के तौर पर परिसर के चारों ओर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए। गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

36

गोलीबारी के तुरंत बाद, जुहू इलाके में रोहित शेट्टी के आवासीय टावर के आसपास भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और डिटेल जांच के लिए परिसर को सेफ कर लिया। वहीं मुंबई क्राइम ब्रांच ने शेट्टी के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में शामिल संदिग्धों को पकड़ने के लिए 12 विशेष टीमें बनाई हैं।

46

पुणे शहर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के सिलसिले में पुणे में पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या गोलीबारी धमकी देने के इरादे से की गई थी या इसके पीछे कोई और मकसद था।

56

 रोहित शेट्टी और उनके परिवार ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान जारी नहीं किया है। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या फिल्म मेकर को हमले से पहले कोई धमकी मिली थी। आखिर शेट्टी के घर पर हमले की क्या वजह है। क्या मुंबई में एक बार फिर उगाही गैंग एक्टिव हो रही है। 

66

रोहित शेट्टी के घर पर हमले के पहले भी इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें मुंबई में सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की कई घटनाएं शामिल हैं, जिनमें से कई मामलों में बिश्नोई गिरोह ने जिम्मेदारी ली थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories