क्या सलमान खान ने बॉर्डर 2 में सनी देओल की 'चिल्लाने' वाली एक्टिंग पर कसा तंज?
सलमान खान ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के फर्स्ट लुक को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर खुलकर बात की। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स को लगा कि सलमान के बयान में ‘बॉर्डर 2’ और उसमें सनी देओल की एक्टिंग को लेकर तंज छुपा हुआ था।

ISPL मैच के दौरान सलमान का बयान
पिछले हफ्ते सलमान खान सूरत में आयोजित इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) का मैच देखने पहुंचे थे। यह मुकाबला बेंगलुरु स्ट्राइकर्स और दिल्ली सुपरहीरोज के बीच खेला गया। इसी इवेंट के दौरान सलमान ने मीडिया से बातचीत में अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ और उससे जुड़े टीजर पर बात की।
‘रोमांटिक लुक’ पर ट्रोलर्स को दिया जवाब
‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर में सलमान खान को दुश्मनों और अपनी सेना को एक खास नजर से देखते हुए दिखाया गया था। इस एक्सप्रेशन को लेकर ट्रोलर्स ने इसे “रोमांटिक लुक” कहना शुरू कर दिया। जब मैच के दौरान सलमान से वही सीन दोबारा करने को कहा गया, तो उन्होंने ट्रोलिंग को स्वीकार करते हुए कहा, कुछ लोगों को ये रोमांटिक लुक लगता है, लेकिन मैं कर्नल हूं। कर्नल का काम होता है अपने जवानों को समझना, उन्हें हौसला देना। उस लुक का कोई अलग मतलब नहीं है।
क्या सनी देओल और ‘बॉर्डर 2’ पर था ताना?
सलमान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या यह कमेंट सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ में चिल्लाने वाली एक्टिंग पर तंज था। रेडिट पर वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि सलमान ने अपने एक्सप्रेशन का बचाव करते हुए सनी देओल के बेवजह चिल्लाने पर हल्का-फुल्का ताना मारा है।
सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिएक्शन
सलमान के बयान पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आई। एक यूजर ने लिखा, मुझे नहीं लगता कि गलवान की लड़ाई बॉर्डर 2 से बेहतर होगी। दूसरे ने कहा, कम से कम सनी देओल एक्टिंग तो कर सकते हैं। एक और यूजर ने कहा, सलमान सनी से बेहतर एक्टर हैं, लेकिन इस तरह के रोल सनी पर ज्यादा सूट करते हैं, भले ही वह ज्यादा चिल्लाते हों।
सलमान के समर्थन में भी उतरे फैंस
कुछ यूजर्स ने सलमान खान का बचाव भी किया। एक ने लिखा, मुझे लगता है सलमान खुद पर ही मजाक कर रहे थे, अपनी पुरानी फिल्मों में ज्यादा चिल्लाने को लेकर। सनी और सलमान का रिश्ता बहुत पुराना है, इसलिए यह मानना मुश्किल है कि सलमान उन पर ताना मारेंगे।
कब रिलीज होगी 'बैटल ऑफ गलवान'
बता दें कि 'बैटल ऑफ गलवान' को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है और सलमान ने अपने बैनर के तहत इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बॉर्डर 2 का बॉक्सऑफिस कलेक्शन
वहीं, 23 जनवरी को रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 9 दिन में घरेलू बॉक्सऑफिस पर 257.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक 345.6 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

