Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे-माही विज पर भड़कीं छोटी बच्ची अर्शिफा खान, बोलीं- 'बदतमीज हैं दोनों, घर के संस्कार...'

Published : Sep 08, 2026, 11:37 AM IST
आम्रपाली दुबे-माही विज पर भड़कीं अर्शिफा खान

सार

Bigg Boss 20 latest promo Arishfa Khan fight with Mahhi Vij and Amrapali Dubey: बिग बॉस 20 के शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स में तकरार बढ़ गई है। अर्शिफा खान ने माही विज और आम्रपाली दुबे के व्यवहार को 'बदतमीज' कहते हुए उनके संस्कारों पर भी सवाल उठाया है।

बिग बॉस 20 का आगाज हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन घर में कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार शुरू हो चुकी है। माही विज पहले ही दिन घर के काम और अपने बॉसी बिहेवियर को लेकर चर्चा में आ गई थीं। अब माही विज के साथ-साथ भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे भी अर्शिफा खान के निशाने पर आ गई हैं। अर्शिफा ने दोनों के रवैये को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें ‘बदतमीज’ तक कह दिया।

माही विज के बाद आम्रपाली दुबे से भी भिड़ीं अर्शिफा

दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ के शुरुआती एपिसोड में माही विज का घर के काम को लेकर कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ विवाद देखने को मिला था। माही ने अमन गांधी से अपने सामान में मदद करने के लिए कहा था, जिस पर अमन ने उनसे ‘प्लीज’ कहने को कहा। इसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। माही के रवैये से अर्शिफा और ईशा रिखी भी नाराज नजर आईं। अब अर्शिफा का गुस्सा भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे पर भी फूटता नजर आ रहा है। अर्शिफा को लगता है कि आम्रपाली का बात करने का तरीका भी उन्हें पसंद नहीं आ रहा है।

और पढ़ें - Bigg Boss 20 Day 1: माही विज पहले ही दिन बनीं विलेन! दिखाए घमंडी तेवर, 3 कंटेस्टेंट से उलझीं

अर्शिफा ने कहा- दोनों हैं बदतमीज

आने वाले एपिसोड के प्रोमो में अर्शिफा खान माही विज और आम्रपाली दुबे को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करती दिखाई देती हैं। वह दोनों के बिहेवियर को लेकर सवाल उठाती हैं और उन्हें बदतमीज कहती हैं। अर्शिफा का कहना है कि घर में जिस तरह से कुछ लोग दूसरों से बात कर रहे हैं, वह उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा। खासकर माही और आम्रपाली के व्यवहार को लेकर उनका गुस्सा साफ नजर आ रहा है।

‘घर के संस्कार’ पर भी उठाया सवाल

अर्शिफा खान यहीं नहीं रुकतीं। वह माही विज और आम्रपाली दुबे के बिहेवियर को लेकर ‘घर के संस्कार’ की बात भी करती नजर आती हैं। उनका इशारा इस बात की तरफ है कि घर में किसी से किस तरह बात करनी चाहिए, यह हर किसी के संस्कारों पर निर्भर करता है। शो के शुरुआती दिनों में ही इस तरह की बातें सामने आना बताता है कि कंटेस्टेंट्स के बीच बॉन्डिंग बनने से पहले ही ग्रुप्स और पर्सनैलिटी क्लैश की शुरुआत हो गई है।

पहले माही के बॉसी अंदाज से परेशान हुए घरवाले

माही विज की बात करें तो वह शो के पहले ही दिन घर के काम को लेकर चर्चा में आ गई थीं। प्रोमो में वह अमन गांधी से लेकर ईशा रिखी और अर्शिफा खान तक को अपने तरीके से काम करने के लिए कहती नजर आई थीं। माही के इसी अंदाज को देखकर कुछ घरवालों को लगा कि वह घर में जरूरत से ज्यादा ऑर्डर्स दे रही हैं। अर्शिफा ने भी माही के लिए ‘ऑफ वाइब्स’ जैसी बात कही थी।

और पढ़ें - माही विज ने प्रेग्नेंसी बाद ऐसे घटाया वजन, No शुगर No गेहूं सिर्फ अजवाइन पानी सहित खाईं ये चीजें

आम्रपाली दुबे भी नहीं हैं पीछे

वहीं आम्रपाली दुबे भी ‘बिग बॉस 20’ में अपनी बेबाक पर्सनैलिटी दिखा रही हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली ने शो में आने से पहले कहा था कि वह यहां अपनी फेम बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि ऑडियंस को अपनी रियल पर्सनैलिटी दिखाने के लिए आई हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर घर में उनके पुराने कॉन्ट्रोवर्सी टॉपिक को उठाया जाता है तो उन्हें इसकी ज्यादा परवाह नहीं है। अब शो में अर्शिफा के साथ उनका क्लैश देखने को मिल रहा है, ऐसे में आने वाले एपिसोड्स में दोनों के बीच यह तकरार और बढ़ सकती है।

बिग बॉस 20 में शुरू हुआ असली ड्रामा

‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ था और घर में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली थी। इनमें माही विज, आम्रपाली दुबे, अर्शिफा खान, अमन गांधी, ईशा रिखी, मैरी कॉम, कनिका मान, आसिफ खान और काजी तौकीर जैसे नाम शामिल हैं। शो के पहले ही दिन माही विज और अमन गांधी की बहस से लेकर अब अर्शिफा का माही और आम्रपाली पर भड़कना दिखा रहा है कि बिग बॉस 20 में ड्रामा का डोज शुरुआत से ही हाई रहने वाला है। अब देखना होगा कि अर्शिफा और माही के बीच यह नाराजगी आगे चलकर बड़ी लड़ाई में बदलती है या घरवाले आपस में मामला सुलझा लेते हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'रणबीर कपूर राम के रोल में स्वीकार नहीं', 'रामायण' की कास्टिंग भड़के रामानंद सागर के पोते!
आखिर नोरा फतेही के प्लेन वीडियो में ऐसा क्या था कि हो गया 3 करोड़ का मानहानि केस?