Bigg Boss 20 Mahhi Vij Argument Day 1 Promo: 'बिग बॉस 20' की शुरुआत में ही ड्रामा शुरू हो गया है। माही विज पहले ही दिन घरवालों से उलझती दिखीं, जिससे घर का माहौल गरमा गया है।

टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू होते ही ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के ग्रैंड प्रीमियर के बाद सामने आए पहले प्रोमो में माही विज घरवालों से उलझती नजर आ रही हैं। हाउसवर्क और घर के दूसरे कामों को लेकर माही का अंदाज बाकी कंटेस्टेंट्स को कुछ खास पसंद नहीं आया और इसी वजह से अमन गांधी के साथ उनकी गर्मागर्म बहस देखने को मिली।

अमन गांधी से क्यों भिड़ीं माही विज?

प्रोमो की शुरुआत में माही विज अपने सामान को लेकर अमन गांधी से मदद मांगती हैं। अमन उनकी मदद करने के लिए तैयार हो जाते हैं, लेकिन उनसे कहते हैं कि अगर वह ‘प्लीज’ बोलेंगी तो वह काम कर देंगे। अमन के इस जवाब पर माही उन्हें चिढ़ाते हुए नजर आती हैं। इसी दौरान ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान बिना कुछ कहे माही की मदद करने लगते हैं। यह देखकर माही अमन की ‘प्लीज’ वाली बात का मजाक उड़ाती हैं और कहती हैं कि क्या उन्हें अमन से प्लीज कहना चाहिए। इसके बाद वह वहां से नाराज होकर चली जाती हैं।

और पढ़ें - Mirzapur vs Hanuman Ansh: मिर्जापुर भी नहीं रोक पाई ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?

चाय बनाने को लेकर भी हुआ बवाल

माही विज और घरवालों के बीच सिर्फ सामान को लेकर ही नहीं, बल्कि चाय बनाने को लेकर भी बहस होती दिखाई दे रही है। प्रोमो में माही ईशा रिखी से पूछती हैं कि क्या उन्हें अच्छी और कड़क चाय बनानी आती है। इसके बाद माही कहती हैं कि “तू लड़की है ना, चाय तो आती होगी।” माही की इस बात पर ईशा भी पलटकर पूछती हैं कि फिर वह क्या हैं। इस बातचीत के बाद घर का माहौल थोड़ा और गर्म होता नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी माही की इस टिप्पणी को लेकर कुछ दर्शकों ने सवाल उठाए हैं।

Scroll to load tweet…

अरिश्फा खान को भी पसंद नहीं आया माही का अंदाज

माही विज का व्यवहार सिर्फ अमन और ईशा को ही परेशान करता नजर नहीं आ रहा है। प्रोमो में अरिश्फा खान भी माही के रवैये को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करती हैं। अरिश्फा का कहना है कि माही उन्हें लगातार ऑर्डर्स दे रही हैं। वहीं ईशा रिखी भी दूसरे घरवालों से माही के बारे में बात करती नजर आती हैं। उनका कहना है कि घर में आने के बाद से ही माही उनसे चाय बनाने और दूसरे काम करने के लिए कह रही हैं।

और पढ़ें - Lust Stories 3 OTT Release: 4 नई स्टोरीज ला रही लस्ट स्टोरीज-3, जानें कब और कहां देखें?

पहले ही दिन शुरू हो गया पर्सनैलिटी क्लैश

‘बिग बॉस’ के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते बनने और बिगड़ने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। लेकिन इस बार तो शो के पहले ही दिन माही विज का बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ पर्सनैलिटी क्लैश देखने को मिल गया। अमन गांधी भी माही के रवैये से सहमत नजर नहीं आए। अरिश्फा ने भी उन्हें लेकर ‘ऑफ वाइब्स’ मिलने की बात कही। ऐसे में साफ है कि माही और बाकी घरवालों के बीच आने वाले दिनों में और भी टकराव देखने को मिल सकते हैं।

माही विज पहले ही दिन बनीं चर्चा का हिस्सा

‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ है और शो में माही विज समेत कई चर्चित चेहरे शामिल हुए हैं। माही के अलावा अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, मैरी कॉम, आसिफ खान और तन्मय सिंह जैसे कंटेस्टेंट्स भी इस सीजन का हिस्सा हैं। शो शुरू होते ही माही विज जिस तरह से सुर्खियों में आ गई हैं, उससे लग रहा है कि आने वाले एपिसोड्स में उनका सफर काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है। अब देखना होगा कि हाउसवर्क को लेकर शुरू हुआ यह छोटा सा विवाद आगे चलकर बड़ा बिग बॉस ड्रामा बनता है या फिर घरवाले आपस में बात करके मामला सुलझा लेते हैं।