
कपूर परिवार में शादी का जश्न शुरू हो चुका है। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर अंशुला और उनके होने वाले पति रोहन ठक्कर ने साथ में डांस कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दोनों की शानदार केमिस्ट्री और खुशियों से भरे पल फैंस को पसंद आ रहे हैं। मेहंदी फंक्शन में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया। फोटोज और वीडियोज में अंशुला बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। शादी से पहले शुरू हुए प्री-वेडिंग फंक्शन्स की हर झलक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। फैंस अब शादी की तस्वीरों और कपूर परिवार के ग्रैंड सेलिब्रेशन को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर शादी करने जा रही है। बता दें कि अंशुला के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले कपूर खानदान ने अंशुला के लिए माता की चौकी रखी थी। वहीं, शनिवार को अंशुला को मेहंदी लगी। इस मौके के कई फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं। वायरल वीडियो में अंशुला को हाथों में रोहन के नाम की मिनिमल मेहंदी लगाए देखा जा सकता है। वहीं, इस मौके पर अपनी होने वाली दुल्हन को सरप्राइज देने दूल्हा रोहन डांस करते हुए पहुंचे। फिर रोहन, अंशुला को गले लगाया और उनके के लिए डांस किया। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो अंशुला की शादी 6 जुलाई को होगी। रविवार को संगीत सेरेमनी और कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया जाएगा।
अंशुला कपूर अपनी मेहंदी सेरेमनी में ब्लू कलर का लहंगा कैरी किए हुए नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोशूट का एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा- 'अपनी मेहंदी के लिए, मैं ऐसा आउटफिट पहनना चाहती थी जो उस परिवार का सम्मान करें, जिससे मैं जुड़ने जा रही थी। @arpitamehtaofficial का ये शानदार टील ब्लू लहंगा पटोला की समृद्ध विरासत से प्रेरित है और साथ ही इसमें उनके सिग्नेचर मिरर वर्क को भी खूबसूरती से शामिल किया गया है। जहां इस आउटफिट ने मेरा दिल जीत लिया, वहीं उस दिन ने मेरी सांसें ही रोक दीं! @janhvikapoor और @khushikapoor ने पूरी मेहंदी सेरेमनी को एक सरप्राइज के तौर पर प्लान किया था। मुझे पता था कि कोई सेलिब्रेशन होने वाला है लेकिन मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि उन्होंने क्या सोचा है। इतने सारे प्यार के बीच इन सब चीजो को होते हुए देखना, एक ऐसी याद है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी'।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।