अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' से बाहर क्यों हुए संजय दत्त? पहली बार सामने आई असली वजह

Published : Jul 05, 2026, 10:40 AM IST
Welcome 3 Saujay Dutt Out Reason

सार

'वेलकम टू द जंगल' से संजय दत्त के बाहर होने पर डायरेक्टर अहमद खान ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे सुनील शेट्टी की इस किरदार के रूप में एंट्री हुई।

अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज से पहले सबसे बड़ा सवाल यही था कि फिल्म अनाउंसमेंट प्रोमो में शामिल रहे संजय दत्त आखिर मूवी से बाहर क्यों हो गए। अब डायरेक्टर अहमद खान ने इस पूरे मामले पर पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने साफ किया कि संजय दत्त के फिल्म छोड़ने के पीछे किसी तरह का विवाद या क्रिएटिव मतभेद नहीं था। असली वजह लगातार सामने आ रही डेट्स की समस्या थी। अहमद खान ने यह भी बताया कि आखिर किस तरह सुनील शेट्टी इस किरदार का हिस्सा बने और पूरी स्टारकास्ट ने इस बदलाव में एक-दूसरे का साथ दिया।

'वेलकम टू द जंगल' से बाहर क्यों हुए संजय दत्त?

डायरेक्टर अहमद खान ने बताया कि फिल्म में संजय दत्त ने शुरुआती दो दिनों की शूटिंग भी कर ली थी। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, "किरदार शुरुआत से इसी तरह लिखा गया था। फिल्म की घोषणा के बाद बाबा (संजय दत्त) ने दो दिन शूटिंग की, लेकिन फिर लगातार डेट्स की समस्या सामने आने लगी। उन्हें पूरे एक महीने के लिए बाहर जाना पड़ा।" अहमद के मुताबिक बाद में संजय दत्त ने अपनी डेट्स दोबारा एडजस्ट करने की भी कोशिश की, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहीं।

यह भी पढ़ें : Welcome To The Jungle Collection Day 9: दूसरे शनिवार रॉकेट बनी 'वेलकम 3', जानिए कमाई

अहमद खान ने संजय दत्त को लेकर क्या कहा?

डायरेक्टर ने बताया कि संजय दत्त खुद फिल्म के लिए लगातार अपनी तारीखें बदलने को तैयार थे, लेकिन टीम ऐसा नहीं चाहती थी। उन्होंने कहा, "दूसरी बार भी एक छोटी सी दिक्कत आ गई। बाबा ने कहा, 'मैं अपनी डेट्स फिर बदल देता हूं।' तब हमें खुद बुरा लगा और हमने कहा, 'बाबा, हम आपको बार-बार अपना शेड्यूल बदलने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।' इस पर उन्होंने कहा, 'तुम लोग मेरे लिए आखिर कितनी बार एडजस्ट करोगे?' आखिरकार हमें कुछ फैसले लेने पड़े। शो चलता रहना चाहिए।"

सुनील शेट्टी को यह रोल कैसे मिला?

अहमद खान ने बताया कि जब सुनील शेट्टी फिल्म में आए तो उनके स्क्रीन इमेज को ध्यान में रखकर किरदार को और प्रभावशाली बनाया गया। उन्होंने कहा, "अन्ना (सुनील शेट्टी) के नाम में ही 'शेट्टी' है, इसलिए यह किरदार पर बिल्कुल फिट बैठता है। उन्होंने 'आवारा पागल दीवाना' वाले अपने अंदाज की झलक भी इस रोल में दी।" फिल्म में सुनील शेट्टी, उदय शेट्टी (जिसे पहले नाना पाटेकर निभा चुके हैं) के भाई की भूमिका निभाते नजर आए हैं।

यह भी पढ़ें : चंद्रचूड़ सिंह को दूसरा अमिताभ बच्चन कहने लगे थे लोग! फिर ऐसा क्या हुआ कि करियर तबाह हो गया?

क्या संजय दत्त ने खुद सुनील शेट्टी को अपना रोल करने के लिए कहा था?

अहमद खान ने खुलासा किया कि पूरी स्टारकास्ट फिल्म को हर हाल में पूरा करना चाहती थी। उन्होंने बताया, "सभी कलाकारों ने पूरा सहयोग दिया। संजू ने सुनील से कहा, 'तुम मेरा रोल कर लो।' फिर सुनील ने जैकी श्रॉफ से कहा, 'तुम मेरा रोल कर लो।' इससे पता चलता है कि हर कोई चाहता था कि यह फिल्म हर हाल में बने।"

फिल्म में पुराने किरदारों का कनेक्शन क्यों जोड़ा गया?

डायरेक्टर के मुताबिक फिल्म में कई ऐसे रेफरेंस जानबूझकर रखे गए हैं, जिन्हें देखकर पुराने दर्शकों को फ्रेंचाइजी की याद आए। उन्होंने कहा कि सुनील शेट्टी को "शेट्टी" परिवार से जोड़ना और उनके पुराने 'येड़ा अन्ना' वाले अंदाज की झलक देना दर्शकों को एक परिचित एहसास देने की कोशिश है।

'वेलकम टू द जंगल' में कौन-कौन से कलाकार हैं?

'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की लोकप्रिय तिकड़ी फिर साथ नजर आई है। इनके अलावा फिल्म में दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृही कोडवारा और भाग्य भानुशाली भी अहम भूमिकाओं में हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'Alpha'के इस विलेन से था ऋतिक रोशन की साली को क्रश! लिखते थे एक दूसरे को लव लेटर
Welcome To The Jungle Collection Day 9: दूसरे शनिवार रॉकेट बनी 'वेलकम 3', जानिए कमाई