Alpha Collection Day 2: 'अल्फा' की कमाई में जबरदस्त उछाल, दूसरे कमा डाले इतने करोड़!

Published : Jul 05, 2026, 08:50 AM IST
Alpha Laatest Box Office Report

सार

आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर 'अल्फा' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 21% से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की। फिल्म ने दुनियाभर में 37 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया।

YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर लगातार रफ्तार पकड़ रही है। पहले दिन अच्छी शुरुआत करने के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 21 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आलिया भट्ट और शरवरी की जोड़ी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका असर टिकट खिड़की पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दो दिनों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 37 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। अब सभी की निगाहें संडे कलेक्शन पर टिकी हैं।

'अल्फा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 कितना रहा?

शिव रवैल के निर्देशन में बनी 'अल्फा' ने दूसरे दिन यानी शनिवार को शानदार उछाल दर्ज किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 11.25 करोड़ रुपये नेट की कमाई की, जो पहले दिन के 9.25 करोड़ रुपये के मुकाबले 21.6 फीसदी ज्यादा है। दो दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 20.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 24.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : YRF स्पाई यूनिवर्स के 5 सबसे अमीर विलेन, नं. 1 वाले के पास 'अल्फा' के बॉबी देओल से 7 गुना दौलत!

'अल्फा' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ?

विदेशी बाजार में भी 'अल्फा' का प्रदर्शन बेहतर रहा। दूसरे दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 7 करोड़ रुपये ग्रॉस का कारोबार किया। इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म की ओवरसीज कमाई 13 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 37.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यदि रविवार को भी यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म ओपनिंग वीकेंड में दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

यह भी पढ़ें : ALPHA की OTT रिलीज पर बड़ा अपडेट, कब और कहां देख पाएंगे आलिया भट्ट की फिल्म?

'अल्फा' की दूसरे दिन ऑक्यूपेंसी कितनी रही?

शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी में भी साफ बढ़ोतरी देखने को मिली।

  • ओवरऑल ऑक्यूपेंसी: 26.29%
  • मॉर्निंग शोज: 9.69%
  • आफ्टरनून शोज: 22.31%
  • इवनिंग शोज: 29.46%
  • नाइट शोज: 43.69%

'अल्फा' की स्टार कास्ट में कौन-कौन हैं?

'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी पहली बार YRF स्पाई यूनिवर्स की फीमेल एजेंट्स के रूप में नजर आ रही हैं। फिल्म में बॉबी देओल मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अनिल कपूर एक अहम और मेंटर किरदार में दिखाई दे रहे हैं। वहीं ऋतिक रोशन का स्पेशल कैमियो भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'कुछ महिलाओं के साथ संबंध...', गौरव खन्ना की 'बायसेक्शुअल' बीवी आकांक्षा चमोला का नया खुलासा
'किरण और रीना से बात नहीं बन सकी, गौरी से मैं मुकम्मल'... आमिर खान का यह बयान हो रहा वायरल