आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की OTT रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है। जानिए यह कब- किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं, लेकिन अब चर्चा इसके अगले बड़े पड़ाव यानी OTT रिलीज की हो रही है। मेकर्स पहले ही साफ कर चुके थे कि फिल्म सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होगी और पहले थिएटर में ही आएगी। अब दर्शक यह जानना चाहते हैं कि फिल्म कब OTT पर दस्तक देगी। हालांकि रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन डिजिटल प्रीमियर को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी 'Alpha' की स्ट्रीमिंग?

थिएटर रिलीज के बाद अब 'अल्फा' की डिजिटल रिलीज को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की स्ट्रीमिंग Netflix पर होगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। यश राज फिल्म्स आमतौर पर अपनी फिल्मों का थिएट्रिकल रन पूरा होने के बाद ही उन्हें OTT पर रिलीज करता है। ऐसे में माना जा रहा है कि 'अल्फा' भी इसी रणनीति का पालन करेगी और थिएट्रिकल रिलीज के लगभग 8 हफ्ते बाद डिजिटली स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें : 'अल्फा' में दिखाए आलिया भट्ट-शरवरी वाघ के ऐसे सीन कि मच गया बवाल, देखकर भड़क रहे लोग

पहले सीधे OTT रिलीज की उड़ी थीं अफवाहें

फिल्म की रिलीज से कई महीने पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि Netflix ने यश राज फिल्म्स को 215 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था ताकि फिल्म को सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सके। हालांकि प्रोडक्शन हाउस ने इन खबरों को खारिज कर दिया था और साफ कहा था कि 'अल्फा' जैसी बड़ी फिल्म बड़े पर्दे के लिए बनाई गई है। स्टूडियो का कहना था कि यह अफवाहें एक फीमेल-लीड एक्शन फिल्म को गलत तरीके से निशाना बना रही हैं।

यह भी पढ़ें : Alpha Movie Review: दमदार एक्शन, लेकिन कमजोर कहानी! जानिए कैसी है आलिया भट्ट की 'अल्फा'?

थिएटर में कैसा मिल रहा है रिस्पॉन्स?

रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कई दर्शकों ने आलिया भट्ट की मेहनत और एक्शन सीन्स की तारीफ की, वहीं शरवरी की स्क्रीन प्रेजेंस को भी सराहा गया। दूसरी तरफ कई यूजर्स ने फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और पेसिंग को कमजोर बताया। कुछ लोगों ने इसे "OTT पर देखने लायक फिल्म" भी कहा और माना कि इसमें YRF Spy Universe जैसी भव्यता और भावनात्मक गहराई की कमी महसूस होती है।