
रामायण' वह कथा है, जिस पर दशकों से टीवी सीरियल और फ़िल्में बनती आ रही हैं। कई कलाकारों ने भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण जैसे किरदारों को निभाकर जीवंत कर दिया। कई एक्टर्स को लोग असल रामायण के किरदार तक मान बैठे। लेकिन अगर हम कहें कि एक ऐसा एक्टर भी फिल्म इंडस्ट्री में है, जिसने बीते 38 साल में रामायण से जुड़े एक, दो नहीं, बल्कि तीन किरदार निभाए। खास बात यह है कि ये तीनों किरदार भगवान राम और उनके परिवार के हैं। चलिए हम आपको बताते हैं इस एक्टर के बारे में सबकुछ....
हम यहां बात कर रहे हैं अरुण गोविल की, जो एक्टर और भाजपा सांसद हैं। 68 साल के अरुण लगभग 49 साल से फिल्मों और टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने 1975 में फिल्म 'पहेली' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बाद में 'सावन को आने दो', 'जुदाई', 'ससुराल', 'हिम्मतवाला', 'दिलवाला', 'OMG 2' और 'वीर मुराबजी' जैसी फिल्मों में काम किया है। अरुण ने 1987 में माइथोलॉजी की दुनिया में कदम रखा।
रामानंद सागर के शो 'रामायण' में वे भगवान रोल के रोल में दिखे और यही किरदार हमेशा के लिए उनकी पहचान बन गया। भगवान राम के रोल में उन्हें इतनी पॉपुलैरिटी मिली कि लोगों ने उनकी पूजा तक शुरू कर दी थी। आज भी लोग उन्हें देखते हैं तो उनके पैर छू लेते हैं।
अरुण गोविल ने सिर्फ भगवान राम ही नहीं, उनके छोटे भाई लक्ष्मण का रोल भी किया है। यह रोल उन्होंने किसी सीरियल में नहीं, बल्कि फिल्म में निभाया। हम बात कर रहे हैं 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'लव कुश' की, जिसमें जीतेंद्र ने भगवान राम, जया प्रदा ने माता सीता, अरुण गोविल ने लक्ष्मण और दारा सिंह ने हनुमान का रोल निभाया था। वी. मधुसूदन राव के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
अरुण गोविल अब बड़े पर्दे पर महाराज दशरथ के रोल में दिखाई देंगे। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी मेगा बजट फिल्म 'रामायणम् पार्ट 1' में उन्हें भगवान राम (रणबीर कपूर) के पिता महाराज दशरथ के किरदार में देखा जाएगा। यह फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, शीबा चड्ढा और सनी देओल जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।