'6 महीने में मैं मर जाता...', राम कपूर ने Lock Upp 2 में किया चौंकाने वाला खुलासा

Published : Aug 02, 2026, 10:01 AM IST
ram kapoor

सार

Ram Kapoor Lock Upp 2: लॉकअप सीजन 2 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। राम कपूर ने लॉकअप से एविक्ट होने से बचने के लिए एक्टर ने अपना एक और सीक्रेट रिवील किया। उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा आ गया था कि डॉक्टर ने बोल दिया था कि ऐसा चलता रहा, तो आप 6 महीने ही जी पाएंगे।

टीवी के सबसे फेमस एक्टर में शुमार राम कपूर ने रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के जजमेंट डे एपिसोड में अपनी जिंदगी का ऐसा राज खोला, जिसने हर किसी को इमोशल कर दिया। हमेशा शांत, सुलझे और मुस्कुराते नजर आने वाले राम ने बताया कि जिस दौर में उनका करियर बुलंदियों पर था, उसी समय उनकी प्राइवेट लाइफ पूरी तरह बिखर चुकी थी। सबसे हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने जिस दर्दनाक सच का खुलासा किया, उसकी जानकारी उनकी पत्नी गौतमी कपूर तक को नहीं थी। अपनी बात कहते हुए राम कई बार भावुक हो गए और मंच पर मौजूद फराह खान, रितेश देशमुख समेत सभी लोग उनकी कहानी सुनकर सन्न रह गए।

'बड़े अच्छे लगते हैं' की सफलता बनी अभिशाप

राम कपूर ने बताया कि सुपरहिट टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई। दर्शकों ने उनके अभिनय के साथ-साथ उनके अलग पर्सनालिटी को भी खूब पसंद किया। लेकिन इस सफलता के पीछे एक ऐसी सच्चाई छिपी थी, जिससे वह हर दिन लड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका बढ़ता हुआ वजन धीरे-धीरे उनकी सबसे बड़ी दुश्मन बन गया था। बाहर से सब कुछ परफेक्ट दिख रहा था, लेकिन अंदर ही अंदर उनका शरीर जवाब दे रहा था।

'डॉक्टरों ने कह दिया था- सिर्फ 6 महीने बचे हैं'

राम कपूर ने अपनी सेहत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह गंभीर डायबिटीज से जूझ रहे थे। हालात इतने खराब हो चुके थे कि उन्हें दिन में तीन-तीन बार इंसुलिन के इंजेक्शन लेने पड़ते थे। उन्होंने कहा,

"मेरा ब्लड शुगर लेवल 400, 500 और कई बार 600 से भी ऊपर पहुंच जाता था। डॉक्टरों ने साफ शब्दों में कह दिया था कि अगर मैंने अपनी लाइफस्टाइल नहीं बदली, तो मेरे पास सिर्फ छह महीने की जिंदगी बची है।"

यह सुनकर उन्हें पहली बार अपनी मौत का डर महसूस हुआ।

'मैं मॉन्स्टर बन चुका था'

राम कपूर ने स्वीकार किया कि उस दौर में सफलता ने उन्हें बदल दिया था। वह मेंटली पूरी तरह टूट चुके थे और शराब की लत में फंस गए थे। उन्होंने कहा,

"मैं छह-छह घंटे शूटिंग पर लेट पहुंचता था। क्रू मेंबर्स से बदतमीजी करता था। कई बार सेट पर ही शराब पीने लगता था। मैं एक मॉन्स्टर बन चुका था और मुझे खुद से ही नफरत होने लगी थी।"

राम ने यह भी माना कि उनके खराब व्यवहार और शराब की लत का असर उनके काम पर पड़ा और इसी वजह से 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे सुपरहिट शो को तय समय से पहले बंद करना पड़ा।

और पढ़ें: बचपन में सेक्शुअल हैरेसमेंट का दर्द झेल चुके ये 10 सितारे, कोई 3 तो कोई 13 की उम्र में हुआ अब्यूज!

बच्चों ने बदल दी पूरी जिंदगी

राम कपूर ने बताया कि उनकी जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव तब आया,  जब बच्चे आएं।बच्चों ने एहसास कराया कि अगर उन्होंने खुद का ख्याल नहीं रखा, तो वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे।  बच्चों की वजह से उन्हें अपनी जिंदगी को दोबारा संवारने की ताकत मिली। उन्होंने अपनी सेहत पर काम करना शुरू किया, शराब से दूरी बनाई और धीरे-धीरे खुद को पूरी तरह बदल लिया।

अब पहले से कहीं ज्यादा फिट और खुश हैं राम कपूर

आज राम कपूर अपनी पुरानी जिंदगी को पीछे छोड़ चुके हैं। उन्होंने न सिर्फ अपनी सेहत में बड़ा बदलाव किया है, बल्कि मानसिक रूप से भी खुद को मजबूत बनाया है। हाल के वर्षों में उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन भी चर्चा में रहा है। 'लॉक अप 2' में किया गया उनका यह खुलासा सिर्फ एक सेलिब्रिटी की कहानी नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए भी एक बड़ी सीख है जो सफलता की दौड़ में अपनी सेहत और मानसिक संतुलन को नजरअंदाज कर देते हैं। राम कपूर की कहानी बताती है कि समय रहते लिया गया एक सही फैसला जिंदगी बदल सकता है।

इसे भी पढ़ें: 'मैंने अपने पापा को मरने में मदद किया' राम कपूर का सीक्रेट जान हिल गए Lock upp 2 वाले 'कैदी'

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Friendship Day 2026: दोस्ती पर बने 10 सबसे आइकॉनिक डायलॉग, पढ़ते ही याद आएंगे स्कूल-कॉलेज के दोस्त!
'किसी महिला को इस तरह...', ऋतिक रोशन पर जमकर भड़कीं कंगना रनौत, जानिए पूरा मामला