Celebrity Diwali Party 2026: उर्फी जावेद की अदाओं ने लूटी महफ़िल तो उर्वशी रौतेला का स्वैग भी छाया

मुंबई की Lifestyle Asia दिवाली पार्टी में उर्फी जावेद, उर्वशी रौतेला, Rebel Kid, निम्रत कौर और फरहाना भट्ट समेत कई सितारों ने अपने ग्लैमरस अंदाज से महफिल में चार चांद लगा दिए।

Share this Video

मुंबई में दिवाली का जश्न सितारों की चमक और ग्लैमर के साथ देखने को मिला। सोमवार रात इंटरनेशनल डिजिटल लग्जरी मीडिया प्लेटफॉर्म Lifestyle Asia की शानदार दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया। शहर के मशहूर लेट चेकआउट बॉम्बे रेस्टोरेंट एंड बार में हुई इस पार्टी में एंटरटेनमेंट वर्ल्ड, खासकर टीवी इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। उर्फी जावेद ने अपने अंदाज से सबका ध्यान खींचा, तो उर्वशी रौतेला का स्वैग भी देखने लायक रहा। Rebel Kid का ग्लैमरस अवतार छाया रहा। वहीं निम्रत कौर, ऋत्विक धनजानी और बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट भी पार्टी में नजर आए। देखिए सितारों की ये खास झलकियां।

Related Video