
Mainpuri Encounter: कार लूटकर भागे बदमाश का पुलिस से पड़ा सामना, फिर क्या हुआ?
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की गोली लगने के बाद कार लूट का आरोपी राजा उर्फ अभिमन्यु गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि इसी बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले औरैया से कार बुक की और फिर कुरावली इलाके में ड्राइवर से गाड़ी लूट ली। पुलिस ने लूटी गई कार के साथ ड्राइवर का मोबाइल और हथियार भी बरामद किए हैं। इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। मैनपुरी पुलिस ने कैसे इस वारदात का खुलासा किया, देखिए पूरी रिपोर्ट। एक तरफ कार की बुकिंग, दूसरी तरफ लूट की साजिश! औरैया से बुक की गई गाड़ी को मैनपुरी में ड्राइवर से लूट लिया गया। लेकिन पुलिस की पांच टीमों से बचना इतना आसान नहीं था। कुरावली में चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने कार रोकी तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। फिर पुलिस ने क्या किया? देखिए पूरी रिपोर्ट