'लॉकअप 2' में राम कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने कैंसर से जूझ रहे पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उनकी मौत की तैयारी में मदद की थी। इस फैसले के बाद उनकी मां और बहन ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया। वो आज भी इस दर्द में जीते हैं।

रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में पारा हाई है। खर्चा-पानी कमाने के लिए कंटेस्टेंट्स के सीक्रेट खुल रहे हैं। 27 जुलाई के एपिसोड में टीवी एंड मूवी स्टार राम कपूर का सीक्रेट सामने आया। जिसे सुनकर घर के बाकी कंटेस्टेंट्स इमोशनल हो गए। राम ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने पिता के आखिरी दिनों में उनकी अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उनकी मौत की तैयारी में मदद की थी। इस फैसले का असर आज तक उनके परिवार पर पड़ा है।

पिता को था लाइलाज कैंसर

राम कपूर ने बताया कि उनके पिता को 63 साल की उम्र में पैंक्रियाटिक कैंसर हो गया था। इलाज के बाद वो ठीक हो गए थे और 73 साल तक अच्छी लाइफ जीएं। लेकिन उनका कैंसर दोबारा वापस आ गया। इस बार डॉक्टर ने थोड़ी चिंता दिखाई, लेकिन चूकि वो पहले कैंसर को मात देकर कर निकले थे, तो उन्हें उम्मीद था कि पिता जी दोबारा वापस इसे हरा देंगे। इसलिए वो उनका इलाज करने लगें।

पिता को नहीं था जीना

लेकिन इस बार पापा ने गिवअप कर दिया था। इलाज और कई दौर की कीमोथेरेपी झेल चुके इस बीमारी ने उन्हें तोड़ दिया था। वो इस दुनिया से जाना चाहते थे। राम ने बताया कि हालांकि मेरे पिता जी से मेरी बनती नहीं थी। मैंने उनकी कंपनी नहीं ज्वाइन नहीं की थी और मुंबई आकर अपनी जिंदगी जी रहा था। एक दिन उनका कॉल आया और उन्होंने कहा कि तुम ये कर सकते हो। मुझे जीना नहीं है। वो सिंगापुर में थे, मैं वहां गया। उन्होंने कहा कि तुम ये कर सकते हो। मेरे मरने के बाद मैं नहीं चाहता कि मेरे शव को कोई देखें, तो मुझे तुरंत जला देना। मेरे मरने की बात किसी को नहीं बताना। पिता के दर्द को देखते हुए मैंने ऐसा किया।

'मैंने उनके साथ मिलकर उनकी मौत की प्लानिंग की'

शो में भावुक होते हुए राम कपूर ने कहा, 'मैंने अपने पिता की मौत की प्लानिंग में उनकी मदद की थी।'" उन्होंने बताया कि यह फैसला लेना उनके जीवन का सबसे कठिन अनुभव था, लेकिन उस समय उन्हें लगा कि यही उनके पिता के लिए सही था।

View post on Instagram

आज भी मां और बहन नहीं करतीं बात

राम कपूर ने यह भी खुलासा किया कि उनके इस फैसले के बाद परिवार में गहरी दरार आ गई। उन्होंने कहा कि उनकी मां और बहन 5 साल से उनसे बात नहीं करतीं। इस घटना ने उनकी जिंदगी और रिश्तों को हमेशा के लिए बदल दिया।

और पढ़ें: Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत की लॉकअप वापसी, खोला राम कपूर-धीरज धूपर के खिलाफ मोर्चा

भावुक हो गए राम कपूर

अपनी कहानी सुनाते-सुनाते राम कपूर की आंखें नम हो गईं। उनकी आपबीती सुनकर शो के अन्य कंटेस्टेंट्स भी भावुक नजर आए। सोशल मीडिया पर भी उनके इस खुलासे को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: लंदन में सट्टेबाजी करती थीं पामेला, लॉकअप में खोला अपना बड़ा राज