'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि लंदन में पढ़ाई के दौरान वह क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी करती थीं। उन्होंने माना कि उन्हें इस बात का अफसोस है और यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलतियों में से एक थी।

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में हर दिन कोई न कोई चौंकाने वाला खुलासा सामने आ रहा है। इस बार कंटेस्टेंट पामेला सेरेना ने अपनी जिंदगी का ऐसा राज बताया, जिसे सुनकर होस्ट और बाकी प्रतियोगी भी हैरान रह गए। एलिमिनेशन से बचने के लिए उन्होंने अपना सीक्रेट रिवील किया। उन्होंने बताया कि लंदन में पढ़ाई के दौरान वो क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी करती थीं।

क्रिकेटरों से जुड़े शख्स के जरिए मिलती थी जानकारी

पामेला ने बताया कि स्कूल के दिनों में लंदन में उनकी दोस्ती एक ऐसे व्यक्ति से थी, जिसके भारतीय क्रिकेटरों से संबंध थे। उसी के जरिए उन्हें मैचों से जुड़ी अंदरूनी जानकारी मिलती थी। कौन जीतेगा, कौन ज्यादा रन बनाएगा, ये तमाम खबर उन्हें मिलती थी। वह उन जानकारियों के आधार पर बुकीज के साथ क्रिकेट मैचों पर दांव लगाती थीं।

'मुझे इस पर गर्व नहीं है'

पामेला ने माना कि उन्होंने गलत रास्ता चुना था। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें यह सब रोमांचक लगता था, लेकिन आज उन्हें अपने उस फैसले पर गर्व नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि यह सिलसिला कुछ महीनों तक ही चला और बाद में बंद हो गया।

View post on Instagram

सीक्रेट बताकर बचाई अपनी जगह

'लॉक अप 2' के नियमों के अनुसार कंटेस्टेंट्स को कई बार खुद को एलिमिनेशन से बचाने के लिए अपने निजी राज खोलने पड़ते हैं। पामेला ने भी अपना यह सीक्रेट शेयर किया, जिसके बाद उन्हें गेम में बने रहने का मौका मिला।

और पढ़ें: 'लॉकअप 2' में राम कपूर ने श्रेया को किया Kiss, शिवांगी-हर्षद के रिश्ते पर भी दिया बड़ा बयान

हर्षद चोपड़ा हुए शो से बाहर

इसी 'जजमेंट डे' एपिसोड में अभिनेता हर्षद चोपड़ा शो से एलिमिनेट हो गए। उनका बाहर होना दर्शकों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है और सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि वो दोबारा शो में वापसी करेंगे। धीरज और सूफी के साथ उनका फेसऑफ होगा, जिसमें वो जीत जाएंगे और शो के अंदर आ जाएगा। वहीं धीरज धूपर शो से बाहर हो जाएंगे। वहीं, योगेश की भी दोबारा लॉकअप 2 में एंट्री होगी। वो सूफी के साथ टास्क करके जीत जाएंगे। सूफी बाहर हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा की दोस्ती पर मचा बवाल, शिल्पा शिंदे के 'लवबर्ड्स' कमेंट से गरमाया माहौल