Ramayana Day 5 Advance Booking Report: रामायण की कमाई में दिवाली के बाद बड़ा उछाल आने की उम्मीद है। पांचवें दिन की एडवांस बुकिंग ने ओपनिंग डे के प्री-सेल्स को पीछे छोड़ दिया है।
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि अब पांचवें दिन सबसे बड़ा धमाका होने की उम्मीद है। दिवाली की छुट्टियों का फायदा फिल्म को मिल रहा है और सोमवार की एडवांस बुकिंग ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। खबरों के मुताबिक, पांचवें दिन के लिए टिकटों की बिक्री ओपनिंग डे के प्री-सेल्स से आगे निकल चुकी है। ट्रेड अनुमानों में सोमवार को फिल्म की कमाई 100 करोड़ रुपए ग्रॉस के पार जाने की संभावना जताई जा रही है।
'रामायण' की 5वें दिन की एडवांस बुकिंग में क्या नया रिकॉर्ड बना?
'रामायण' के पांचवें दिन यानी सोमवार के लिए एडवांस बुकिंग में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की प्री-सेल्स ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग को पीछे छोड़ चुकी हैं और सोमवार सुबह तक ग्रॉस एडवांस कलेक्शन 60 करोड़ रुपए के पार पहुंचने की राह पर है। sacnilk.com के अनुमानों के अनुसार, पांचवें दिन फिल्म की कुल कमाई 100 करोड़ रुपए ग्रॉस से ज्यादा हो सकती है।
यह भी पढ़ें : Ramayana Worldwide Collection: 4 दिन में 'रामायण' ने कूटे 500 करोड़, देश-विदेश से की इतनी कमाई
'रामायण' का शुरुआती 4 दिन का कलेक्शन
- रामायण ने पहले दिन भारत में 64.85 करोड़ रुपए नेट के साथ शुरुआत की थी।
- दूसरे दिन शुक्रवार को कमाई घटकर 48.05 करोड़ रुपए रह गई।
- तीसरे दिन याने शनिवार को फिल्म ने जोरदार वापसी की और 69.80 करोड़ रुपए नेट कमाए।
- दिवाली के दिन रविवार को लक्ष्मी पूजा के चलते शाम के कुछ शो प्रभावित हुए, फिर भी फिल्म ने भारत में 56.15 करोड़ रुपए नेट का कारोबार किया।
- इस तरह चार दिनों में भारत में कुल नेट कलेक्शन 238.85 करोड़ रुपए और ग्रॉस कमाई 285.20 करोड़ रुपए रही।
रामायण वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?
फिल्म का विदेशी बाजार में प्रदर्शन भी मजबूत रहा है। चार दिन में फिल्म का टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 222 करोड़ रुपए हो गया है। चार दिनों में फिल्म की दुनियाभर की ग्रॉस कमाई 507.20 करोड़ रुपए हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कुल कमाई का करीब 43 फीसदी हिस्सा विदेशी बाजारों से आया है। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड और वियतनाम में भी इसे दर्शक मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें :'रामायण' के शोर के बीच चुपचाप आई यह साउथ फिल्म, तीन में कर डाली 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई
रामायण की पांचवें दिन 100 करोड़ की कमाई क्यों है खास?
अगर सोमवार को फिल्म 100 करोड़ रुपए ग्रॉस का आंकड़ा पार करती है, तो यह रिलीज के बाद उसका सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन होगा। ऐसा करने पर रामायण उन फिल्मों की कतार में शामिल हो सकती है, जिन्होंने शुरुआती दिन के बाद भी एक दिन में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए हैं। इस सूची में पुष्पा 2 और धुरंधर 2 जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। रणबीर कपूर के करियर की यह सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक है, जबकि साई पल्लवी के लिए भी यह बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन है।
दिवाली हॉलिडे के बाद शुरू होगी रामायण की असली परीक्षा?
दिवाली की छुट्टियों के बाद मंगलवार से फिल्म की असली परीक्षा शुरू होगी। देखना होगा कि त्योहार खत्म होने के बाद भी दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचते हैं या कमाई में तेज गिरावट आती है। अगर फिल्म की रफ्तार बनी रहती है, तो 1,000 करोड़ रुपए का लक्ष्य उसकी पहुंच में आ सकता है। फिलहाल दिसंबर में मातृभूमि और ईठा जैसी फिल्मों की रिलीज तक रामायण को बड़े मुकाबले से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।












