- Home
- News
- Nevan Nigam Debut: 16 घंटे रियाज और 'पू बियर' संग रिकॉर्डिंग, जानिए कौन हैं सोनू निगम के बेटे नेवान?
Nevan Nigam Debut: 16 घंटे रियाज और 'पू बियर' संग रिकॉर्डिंग, जानिए कौन हैं सोनू निगम के बेटे नेवान?
Nevaan Nigam Debut: सोनू निगम के 19 साल के बेटे नेवान निगम ने अपने पहले सिंगल 'Slide' से सिंगिंग में डेब्यू किया। पिता ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर कर उनकी मेहनत, 16 घंटे की प्रैक्टिस और संगीत के सफर के बारे में बताया। जानिए कौन हैं नेवान निगम?

सोनू निगम के बेटे नेवान निगम के डेब्यू की खास बातें
Sonu Nigam Son Nevaan: मशहूर सिंगर सोनू निगम के बेटे नेवान निगम ने भी संगीत की दुनिया में कदम रख दिया है। 19 साल के नेवान ने अपना पहला सिंगल 'स्लाइड' (Slide) रिलीज किया है। यह गाना 6 नवंबर 2026 को यूट्यूब पर आया। अब तक कैमरे और लाइमलाइट से दूर रहने वाले नेवान के डेब्यू पर पिता सोनू निगम ने खास पोस्ट शेयर कर उनके संघर्ष और मेहनत की कहानी बताई।

सोनू निगम ने लिखा इमोशनल पोस्ट!
मशहूर पार्श्व गायक सोनू निगम के 19 साल के बेटे नेवान निगम अब आधिकारिक तौर पर संगीत की दुनिया में उतर चुके हैं। नेवान की इस धमाकेदार एंट्री से निगम परिवार की संगीत विरासत एक कदम और आगे बढ़ गई है। पिता सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर बेटे की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बचपन के शर्मीले नेवान से लेकर आज के कॉन्फिडेंट सिंगर बनने तक के सफर का जिक्र किया है।
Nevaan Nigam कौन हैं? जानिए परिवार और शुरुआती सफर
- नेवान का जन्म 25 जुलाई 2007 को सोनू निगम और मधुरिमा निगम के घर हुआ था।
- उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई दुबई में पूरी की। वह बचपन से ही पिता के साथ कॉन्सर्ट में जाते रहे हैं।
- चार साल की उम्र में उन्होंने स्टूडियो में 'कोलावेरी डी' गाया था। साढ़े चार साल की उम्र में स्टेज पर 'अभी मुझमें कहीं' गाने की प्रस्तुति दी थी।
- अब 'स्लाइड' के साथ उन्होंने स्वतंत्र सिंगर के तौर पर अपना करियर शुरू किया है।
Sonu Nigam ने बेटे के डेब्यू पर क्या कहा?
सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर बेटे की तस्वीर के साथ भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने बताया कि कभी पिता के सामने गाने में झिझकने वाला नेवान अब रोजाना करीब 16 घंटे गायन का अभ्यास करता है। वह डांस की ट्रेनिंग भी ले रहा है और मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर पू बियर (Poo Bear) के साथ स्टूडियो में काम कर चुका है।
Sonu Nigam नहीं चाहते थे बेटा भारत में बने सिंगर
साल 2020 में सोनू निगम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह नहीं चाहते कि उनका बेटा भारत में सिंगर बने। उन्होंने बताया था कि नेवान की गेमिंग में भी काफी रुचि है और वह UAE के टॉप गेमर्स में शामिल रहा है। हालांकि, अब नेवान ने संगीत को अपना रास्ता चुना है। नेवान के दादा अगम कुमार निगम भी गायक हैं और मोहम्मद रफी व मुकेश के क्लासिक गानों के लिए पहचाने जाते हैं। इस तरह संगीत की विरासत अब तीसरी पीढ़ी तक पहुंच गई है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

