सुरों की मल्लिका आशा भोसले नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने 11 अप्रैल 2026 को उनका निधन हो गया। आशा भोसले ने एक इंटरव्यू अपना सबसे दर्दनाक किस्सा सुनाया था। उनके मुताबिक़, जब वे प्रेग्नेंट थीं, तब उन्हें घर से निकाल दिया गया था।
आशा भोसले ने महज 16 साल की उम्र में गणपतराव भोसले से पहली शादी की थी। गणपतराव उनसे उम्र में काफी बड़े थे। कविता छिब्बर को दिए एक इंटरव्यू में आशा भोसले ने कहा था, "मैंने बहुत कम उम्र में शादी की थी, उस शख्स से जो मुझसे 20 साल बड़ा था।" आशा के मुताबिक़, उन्होंने यह शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर की थी।
26
आशा भोसले की लव मैरिज बनी परिवार से दूरी की वजह
आशा भोसले ने अपनी शादी को लव मैरिज बताया और कहा, "यह लव मैरिज थी और लता दीदी ने मुझसे काफी समय तक बात नहीं की। उन्हें यह रिश्ता मंजूर नहीं था।" आशा के मुताबिक़, गणपतराव भोसले से शादी की वजह से लता दीदी के साथ उनके रिश्ते बिगड़ गए थे। बताया जाता है कि गणपतराव भोसले उस वक्त लता दीदी के पर्सनल सेक्रेटरी थे। वे 31 साल के थे और आशा भोसले की उम्र 16 साल थी।
आशा भोसले ने इंटरव्यू में बताया था, "मेरा ससुराल बहुत कंजरवेटिव था और वे अपनी बहू के रूप में एक सिंगिंग स्टार को स्वीकार नहीं कर पाए।" यह सोच और सामाजिक दबाव उनके रिश्ते पर भारी पड़ा और धीरे-धीरे परिवार से दूरी बढ़ती चली गई।
46
पति ने परिवार से कर दिया था आशा भोसले को अलग
आशा भोसले ने खुलासा किया था कि उनके पति गणपतराव भोसले उन्हें परिवार, खासकर मंगेशकर से दूर रखते थे। दूसरी संतान हेमंत भोसले के जन्म के बाद हालात थोड़े सुधरे, लेकिन ज्यादा समय तक ऐसा नहीं रहा।
ससुराल में हुआ आशा भोसले पर अत्याचार, घर छोड़ना पड़ा
आशा भोसले ने बताया था, "मेरे साथ अत्याचार और बुरा व्यवहार हुआ। जब मैं प्रेग्नेंट थी और सबसे छोटे बेटे आनंद की मां बनने वाली थी, तब मुझे घर छोड़ने के लिए कहा गया।" उन्होंने आगे कहा, "मैं अपनी मां, बहनों और भाई के पास वापस आ गई। मैं किसी को दोष नहीं देती और मेरे मन में कोई बुरी फीलिंग नहीं है। मुझे लगता है कि अगर मैं मिस्टर भोसले से ना मिली होती तो मेरे ये तीन प्यार बच्चे ना होते। मेरी जिनगी ठीकठाक ही रही है।"
66
RD बर्मन से मिला आशा भोसले को सहारा
पहली शादी टूटने के बाद आशा भोसले को आर.डी. बर्मन के रूप में नया साथी मिला। 1980 में दोनों ने शादी की। हालांकि बाद में मतभेदों के चलते वे अलग रहने लगे। लेकिन 1994 में बर्मन की मृत्यु तक दोनों के बीच सम्मान और जुड़ाव बना रहा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।