
Asha Bhosle Cardiac Arrest: भारतीय संगीत जगत से एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली दिग्गज सिंगर आशा भोंसले (Asha Bhosle) की तबीयत बिगड़ गई है। खबर है कि उन्हें दिल का दौरा (Cardiac Arrest) पड़ने के बाद मुंबई के मशहूर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने पुष्टि की है कि वो फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, उन्हें अस्पताल में कब भर्ती कराया गया, इसकी सटीक जानकारी नहीं लग पाई है। फैमिली की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान (Official Statement) जारी नहीं किया गया है, लेकिन फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
80 साल से ज्यादा समय तक अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली आशा ताई ने सिर्फ फिल्में ही नहीं, बल्कि हर तरह के संगीत में अपना लोहा मनवाया है। आशा भोंसले पहली भारतीय सिंगर थीं जिन्हें 1997 में प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार और दो बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। उनके 'दम मारो दम', 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' और 'पिया तू अब तो आजा' जैसे हजारों गाने आज भी हर पीढ़ी की जुबान पर हैं।
बहुत कम लोग जानते हैं कि आशा जी सिर्फ एक महान सिंगर ही नहीं, बल्कि एक अच्छी एक्ट्रेस भी हैं। साल 2013 में उन्होंने 'माई' (Mai) नाम की फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी मां का किरदार निभाया था जिसे उसके बच्चे छोड़ देते हैं।
आशा जी ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वह बचपन में दूसरे सिंगर्स की नकल किया करती थीं। उन्होंने मशहूर सिंगर कारमेन मिरांडा से प्रेरणा लेकर अपनी आवाज और स्टाइल को कई बार बदला, ताकि हर गाना सुनने वाले को फ्रेश लगे। यही वजह है कि उनकी आवाज हर दौर में हिट रही।
सोशल मीडिया पर 'Get Well Soon Asha Tai' ट्रेंड कर रहा है। हर कोई यही उम्मीद कर रहा है कि सुरों की यह जादूगरनी जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटेंगी और एक बार फिर अपनी मुस्कान से सबका दिल जीतेंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।