इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे महान सिंगर्स में शुमार आशा भोसले के निधन ने संगीत प्रेमियों का दिल तोड़ दिया है। 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। इसने उनकी पोती जनाई भोसले को बुरी तरह तोड़ दिया है।
13 अप्रैल 2026 को आशा भोसले के निवास पर उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए रखी गई। इस मौके पर कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इनमें क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से लेकर एक्टर रितेश देशमुख और तब्बू जैसे सेलेब्स शामिल हैं।
26
दादी आशा भोसले के निधन से टूटीं जनाई भोसले
आशा भोसले के अंतिम दर्शनों के दौरान उनकी पोती जनाई भोसले बेहद भावुक नज़र आईं। उनके आंसू नहीं रुक रहे थे। वहां पहुंचने वाला हर शख्स जनाई और उनके परिवार वालों को सांत्वना दे रहा था।
जनाई आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले की बेटी हैं और पेशे से सिंगर और एक्ट्रेस हैं। वे परिवार में संभवतः आशा के सबसे करीब थीं। आशा ने एक इंटरव्यू के दौरान जनाई को अपनी तरह सिंगर बनाने का प्लान शेयर किया था। वहीं जनाई ने भी माना था कि वे अपनी दादी के इतने करीब हैं कि जब उनके बारे में बात करती हैं तो उनके आंसू छलक आते हैं।
46
नम आंखों से सचिन तेंदुलकर ने दी आशा ताई को अंतिम विदाई
आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सचिन तेंदुलकर की आंखें भी इस दौरान नम नज़र आईं। दरअसल, लता मंगेशकर और आशा भोसले दोनों ही सचिन के बड़े फैन थे और तेंदुलकर परिवार के साथ उनके घर जैसे ताल्लुकात थे।
56
आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते तब्बू के नहीं रुके आंसू
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचीं। इस दौरान वे बुरी तरह टूटी नज़र आईं। उनके खुद आंसू नहीं रुक रहे थे। लेकिन वे भोसले परिवार को ढांढस बंधा रही थीं।
एक्टर और डायरेक्टर रितेश देशमुख आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। उन्होंने ना केवल पुष्प माला चढ़ाकर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी, बल्कि घुटनों पर बैठकर उनकी पार्थिव देह पर माथा भी टेका।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।