MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Asha Bhosle- Lata Mangeshkar की मौत में 4 अजीब संयोग! उम्र से लेकर वजह तक सब एक जैसे

Asha Bhosle- Lata Mangeshkar की मौत में 4 अजीब संयोग! उम्र से लेकर वजह तक सब एक जैसे

दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया। इससे 4 साल पहले उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर का निधन हुआ था। दोनों बहनों की मौत में कुछ अजीब संयोग हैं। डालिए एक नज़र...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Apr 13 2026, 10:26 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
एक ही उम्र में हुआ लता मंगेशकर और आशा भोसले का निधन
Image Credit : Facebook

एक ही उम्र में हुआ लता मंगेशकर और आशा भोसले का निधन

आशा भोसले का निधन 92 साल की उम्र में हुआ है। उनका जन्म 8 सितम्बर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। आशा ताई की तरह उनकी बड़ी बहन भारत रत्न लता मंगेश्वर का निधन भी 92 साल की उम्र में हुआ था। 28 सितम्बर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर में पैदा हुईं लता दीदी का निधन 6 फ़रवरी 2022 को हुआ।

25
एक अस्पताल में हुआ आशा भोसले और लता मंगेशकर निधन
Image Credit : Getty

एक अस्पताल में हुआ आशा भोसले और लता मंगेशकर निधन

आशा भोसले का निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुआ। उन्हें एक दिन पहले ही 11 अप्रैल 2026 को चेस्ट इन्फेक्शन और काफी थकावट महसूस होने की वजह से वहां एडमिट कराया गया था। डॉक्टर्स के मुताबिक़, 12 अप्रैल 2026 को मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हो गया। लता मंगेशकर को 8 जनवरी 2022 को COVID-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां लगभग एक महीने बाद 6 फ़रवरी 2022 को उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें : प्रेग्नेंट आशा भोसले को कहा गया था- 'घर से निकल जाओ', सुरों की मल्लिका की सबसे दर्दनाक कहानी!

35
आशा भोसले और लता मंगेशकर की मौत की वजह भी एक
Image Credit : Getty

आशा भोसले और लता मंगेशकर की मौत की वजह भी एक

ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के आधिकारिक बयान में कहा कि आशा भोसले का निधन मल्टीप्ल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ। ठीक इसी तरह लता मंगेशकर कोरोना से रिकवर हो गई थीं, लेकिन बाद में उन्हें निमोनिया हुआ और फिर मल्टीप्ल ऑर्गन फेलियर की वजह से वे चल बसीं।

45
लता मंगेशकर और आशा भोसले का डॉक्टर भी एक
Image Credit : Getty

लता मंगेशकर और आशा भोसले का डॉक्टर भी एक

अंतिम वक्त में लता मंगेशकर और आशा भोसले के डॉक्टर भी एक ही रहे। आशा भोसले का इलाज डॉक्टर प्रतीत समदानी कर रहे थे, जिन्होंने उनकी मौत की आधिकारिक पुष्टि की। इसी तरह लता मंगेशकर का इलाज भी अंतिम वक्त में डॉ. प्रतीत समदानी ही कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : Asha Bhosle Net Worth: परिवार के लिए कितनी दौलत छोड़ गईं आशा भोसले, कहां-कहां से करती थीं कमाई?

55
आशा भोसले की फैमिली में कौन?
Image Credit : Getty

आशा भोसले की फैमिली में कौन?

आशा भोसले ने पहली शादी लता मंगेशकर के पर्सनल सेक्रेटरी गणपत राव भोसले से 16 साल की उम्र में की थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हेमंत, वर्षा और आनंद भोसले हुए। दूसरी शादी उन्होंने आर. डी. वर्मन से की थी, जिनसे उनकी कोई संतान नहीं है। आशा के दो बच्चों हेमंत और वर्षा का निधन हो चुका है। अब उनके परिवार में बेटे आनंद भोसले, बहू अनुजा चित्रे, पोती जनाई भोसले और पोते रंजय भोसले और चैतन्य भोसले (हेमंत भोसले का बेटा) को छोड़ गई हैं। हेमंत भोसले की शादी साजिदा से हुई थी, जिन्होंने इस्लाम से हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम रमा रख लिया था। हालांकि, 2010 में रमा ने हेमंत से तलाक की अर्जी लगाई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
लता मंगेशकर
आशा भोसले
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सतीश कौशिक की पहली फिल्म ने मेकर्स को किया था कंगाल-14 में से इतनी मूवी रही HIT
Recommended image2
Asha Bhosle Death News से टूटे सलमान खान, इमोशनल पोस्ट में बयां किया दर्द!
Recommended image3
कौन है यह एक्ट्रेस, जिसने सरेआम दिखाया युजवेंद्र चहल का ऐसा मैसेज कि मच गया बवाल!
Recommended image4
प्रेग्नेंट आशा भोसले को कहा गया था- 'घर से निकल जाओ', सुरों की मल्लिका की सबसे दर्दनाक कहानी!
Recommended image5
Asha Bhosle ने की थी 2 शादी, पहले पति थे 15 साल बड़े-दूसरे 6 साल छोटे-दोनों दुनिया में नहीं
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved