Asha Bhosle Net Woth: परिवार के लिए कितनी दौलत छोड़ गईं आशा भोसले, कहां-कहां से करती थीं कमाई?

Published : Apr 12, 2026, 02:37 PM IST

लीजेंडरी सिंगर आशा भोसले के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वे 92 साल की थीं और इस उम्र में भी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन थीं, जो वे अपने परिवार के लिए छोड़ गई हैं। जानिए आशा भोसले की नेट वर्थ के बारे में सबकुछ...

PREV
15
10 साल की उम्र से शुरू हुआ था आशा भोसले का सफर

आशा भोसले ने अपने करियर की शुरुआत महज 10 साल की उम्र में कर दी थी। उन्होंने अपना पहला गाना 'चला चला नव बाला' 1943 की मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ के लिए गाया था । देखते ही देखते वह भारत की सबसे महान सिंगर्स में शामिल हो गईं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई एवरग्रीन हिट गाने दिए और अपनी अलग पहचान बनाई।

25
आशा भोसले की नेट वर्थ कितनी थी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आशा भोसले के पास लगभग 200–250 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 100 करोड़ रुपए बताया जाता है। उन्होंने यह संपत्ति अपने 8 दशक लंबे सिंगिंग करियर से बनाई, जहां उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए।

यह भी पढ़ें : Asha Bhosle Passed Away: 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, जानिए कब होगा अंतिम संस्कार?

35
आशा भोसले की इंटरनेशनल रेस्टोरेंट चेन

आशा भोसले ने सिंगिंग के अलावा अपने कुकिंग पैशन को भी बिजनेस में बदला। उन्होंने ‘Asha’s’ नाम से रेस्टोरेंट चेन शुरू की, जो दुबई से लेकर यूके और गल्फ देशों तक फैली हुई है। यहां से भी उनकी तगड़ी कमाई होती है।

45
लग्जरी प्रॉपर्टीज की मालकिन थी आशा भोसले

रिपोर्ट्स के अनुसार आशा भोसले के पास मुंबई और पुणे में कई लग्जरी प्रॉपर्टीज थीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 80–100 करोड़ रुपए बताई जाती है। उनकी लाइफस्टाइल भी उतना ही शानदार थी।

यह भी पढ़ें : आशा भोसले की पोती जनाई भोसले कौन हैं, क्या करती हैं? इस फिल्म से कर रहीं बॉलीवुड डेब्यू

55
दुनियाभर में था आशा भोसले के कॉन्सर्ट्स का जलवा

आशा भोसले ने अपने करियर में दुनियाभर में लाइव कॉन्सर्ट्स किए। दुबई, अमेरिका, कनाडा, त्रिनिदाद जैसे देशों में उनके शो ने लाखों फैंस को दीवाना बनाया और उनकी आवाज का जादू हर जगह छाया रहा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories