Maharashtra Epstein Files: अशोक खरात स्कैंडल पर बन रही मूवी! हीरो-हीरोइन, रिलीज डेट सबका हुआ खुलासा

Published : May 30, 2026, 09:31 AM IST
Maharashtra Epstein Files movie

सार

Ashok Kharat scandal film latest update: क्या अशोक खरात केस अब बड़े पर्दे पर धमाका करने वाला है? फिल्म में कौन निभाएगा यह सबसे विवादित किरदार? क्या होगा इस फिल्म का नाम और कब होगी रिलीज? क्या इसे अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ से सीधी टक्कर मिलेगी? और आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या दिखाया जाएगा, जिसने रिलीज से पहले ही बवाल मचा दिया?

महाराष्ट्र के चर्चित अशोक खरात मामले पर अब फिल्म बनने की चर्चा तेज हो गई है। कई गंभीर आरोपों के बाद सुर्खियों में आए अशोक खरात की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स’ नाम से बन रही इस फिल्म का निर्देशन स्वरूप सावंत करेंगे। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि फिल्म के मुख्य किरदार के लिए एक्टर इमरान हाशमी से संपर्क किया गया है। हालांकि, मेकर्स या एक्टर की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसी बीच फिल्म की संभावित रिलीज डेट और कास्ट को लेकर भी नई जानकारियां सामने आई हैं।

अशोक खरात मामला क्यों बना चर्चा का विषय?

अशोक खरात का नाम तब सुर्खियों में आया जब उन पर कई महिलाओं के साथ कथित यौन शोषण, प्रताड़ना और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए। आरोपों के मुताबिक, उन्होंने खुद को विशेष आध्यात्मिक और दैवीय शक्तियों वाला व्यक्ति बताकर लोगों का विश्वास जीता और कथित रूप से आर्थिक लाभ हासिल किया। इस पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें : Uorfi Javed ने खोला बॉलीवुड का काला-चिटठा! बताया साइड एक्टर्स के साथ होता है कैसा बर्ताव

‘महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स’ नाम से बन रही है फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशोक खरात से जुड़े विवादित घटनाक्रम को आधार बनाकर ‘महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स’ नाम की फिल्म तैयार की जा रही है। फिल्म का उद्देश्य कथित तौर पर पूरे मामले के विभिन्न पहलुओं को सिनेमाई रूप में दर्शकों के सामने लाना है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्टर और प्रचार सामग्री के बाद इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

 

 

इमरान हाशमी निभाएंगे अशोक खरात का रोल?

फिल्म को लेकर सबसे बड़ी चर्चा एक्टर इमरान हाशमी के नाम को लेकर हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुख्य किरदार के लिए उनसे संपर्क किया गया है। हालांकि, अभी तक ना तो इमरान हाशमी और ना ही फिल्म निर्माताओं की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। ऐसे में फिलहाल इसे केवल चर्चाओं और अटकलों के रूप में ही देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Maatrubhumi First Review: कैसी है सलमान खान की 'मातृभूमि', क्या है फिल्म की कहानी?

दीपाली सैयद का नाम भी जुड़ा, धमकियों का दावा

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि मराठी एक्ट्रेस और नेता दीपाली सैयद इस फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि फिल्म में उनके किरदार से जुड़ी जानकारियां सामने आने के बाद उन्हें कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां मिलीं। हालांकि इन दावों की पुष्टि नहीं हो पाई है।

रिलीज डेट को लेकर क्या जानकारी सामने आई?

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट में फिल्म की संभावित रिलीज डेट 2 अक्टूबर 2026 बताई गई है। पोस्ट के साथ लिखा गया कि यह फिल्म कई छिपे पहलुओं को उजागर करेगी। हालांकि रिलीज डेट और फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियों को लेकर मेकर्स की ओर से विस्तृत आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन 2 अक्टूबर वह तारीख है, जब अजय देवगन की 'दृश्यम 3' भी थिएटएर्स में दस्तक देगी। यानी अगर ‘महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स’ इस तारीख पर आती है तो उसे 'दृश्यम 3' से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ेगा।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Tanya Mittal Dream Husband: 'बिग बॉस' की तान्या मित्तल को कैसा पति चाहिए? वायरल हुआ वीडियो
Uorfi Javed ने खोला बॉलीवुड का काला-चिटठा! बताया साइड एक्टर्स के साथ होता है कैसा बर्ताव