Uorfi Javed struggle story before fame: TV की साइड एक्ट्रेस से करोड़ों की इंटरनेट सेंसेशन कैसे बनीं उर्फी जावेद? क्यों छोड़ना पड़ा उर्फी जावेद को घर? कैसे 40 हजार की नौकरी से पहुंचीं लाखों की कमाई तक? क्या Bigg Boss OTT ने बदल दी किस्मत? और आखिर कौन सा वायरल वीडियो बना उर्फी का सबसे बड़ा गेमचेंजर? उर्फी ने खुद खोले संघर्ष, फैशन और स्टारडम के राज।

टीवी इंडस्ट्री से सोशल मीडिया स्टार बनने तक उर्फी जावेद का सफर आसान नहीं रहा। हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में उर्फी ने अपनी निजी जिंदगी, संघर्ष, करियर और वायरल फेम को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि अब्युसिव पिता से बचने के लिए उन्हें घर छोड़ना पड़ा था। दिल्ली में कॉल सेंटर और ट्यूशन पढ़ाकर गुजारा करने वाली उर्फी ने मुंबई आकर टीवी इंडस्ट्री में काम शुरू किया, लेकिन वहां उन्हें कभी वह पहचान नहीं मिली, जिसकी उन्हें तलाश थी। बाद में सोशल मीडिया और Bigg Boss OTT ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उर्फी जावेद का घर छोड़ने से लेकर मुंबई तक का संघर्ष

उर्फी जावेद ने बताया कि उन्होंने बेहद मुश्किल हालात में अपना जीवन शुरू किया। उन्होंने कहा कि पिता के खराब व्यवहार से परेशान होकर वह घर छोड़कर दिल्ली चली गई थीं। वहां उन्होंने कॉल सेंटर में नौकरी की और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना खर्च चलाया। हालांकि संघर्षों के बीच भी उन्हें भरोसा था कि एक दिन वह मुंबई में बड़ा नाम जरूर बनेंगी।

यह भी पढ़ें : Rashami Desai का शॉकिंग खुलासा: मां से रिश्ते बिगड़े, परिवार को किया ब्लॉक, लगा- जिंदगी ख़त्म हो रही!

बॉलीवुड में नहीं मिला मौका, टीवी इंडस्ट्री का किया रुख

उर्फी ने खुलासा किया कि शुरुआत में उन्होंने बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के लिए ऑडिशन दिए, लेकिन बिना फिल्मी कनेक्शन के मौके मिलना मुश्किल था। इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में काम शुरू किया। हालांकि उन्हें ज्यादातर साइड रोल ही मिले। उर्फी ने कहा, “अगर आप स्टार या लीड नहीं हैं तो कोई आपको कुछ नहीं समझता। साइड कैरेक्टर को अच्छा ट्रीटमेंट नहीं मिलता। मैं खुश नहीं थी और मुझे लगता था कि मैं बड़े कामों के लिए बनी हूं।”

40 हजार की कमाई से भी खुश नहीं थीं उर्फी जावेद

टीवी में काम करते हुए उर्फी हर महीने करीब 40 हजार रुपए कमाती थीं, लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं थीं। उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा लाइमलाइट में रहना था। लेकिन घर भी चलाना था, इसलिए जो 40 हजार मिल रहे थे वो जरूरी थे, मगर मैं खुश नहीं थी।”

सोशल मीडिया ने बदली उर्फी जावेद की किस्मत

उर्फी ने बताया कि फैशन में उनकी रुचि हमेशा से थी, लेकिन उन्होंने कभी इसे करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था। धीरे-धीरे उन्होंने सोशल मीडिया पर DIY फैशन कंटेंट बनाना शुरू किया। Bigg Boss OTT में आने के बाद उनके एक आउटफिट ने इंटरनेट पर जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। बाद में एयरपोर्ट पर स्पोर्ट्स ब्रा और जैकेट वाले उनके वायरल वीडियो ने उन्हें सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया। उर्फी ने साफ किया कि उन्होंने कभी जानबूझकर वायरल होने की रणनीति नहीं बनाई। उनके मुताबिक, लोगों ने खुद उनके यूनिक फैशन और अलग अंदाज को नोटिस करना शुरू किया। सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के बाद उनकी कमाई भी तेजी से बढ़ी और ब्रांड डील्स के जरिए उनकी इनकम करीब 2 लाख रुपए महीना तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें : 8 साल से घर बैठी टीवी एक्ट्रेस, काम ना मिलने से परेशान, भगवान से कहती है- अपने पास बुला लो!

टीवी से इंटरनेट स्टार तक का सफर

उर्फी जावेद ने 2016 में ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘चंद्र नंदिनी’, ‘मेरी दुर्गा’, ‘बेपनाह’, ‘जीजी मां’ और ‘डायन’ जैसे शोज में नजर आईं। हालांकि उन्हें असली पहचान ‘Bigg Boss OTT’ से मिली। हाल ही में वह ‘स्प्लिट्सविला X6’ को होस्ट करती दिखाई दी थीं।