
Who is Ashok Kharat: महाराष्ट्र में ज्योतिषी और यूट्यूबर अशोक श्यामदास खरात से जुड़ा मामला अब बड़ा रूप ले चुका है। खरात पर बलात्कार और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। यह मुद्दा अब राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बनता जा रहा है। पुलिस को जांच में खरात के ऑफिस से एक पेन ड्राइव मिली है, जिसमें 58 अश्लील वीडियो क्लिप्स मौजूद हैं।
पुलिस के अनुसार, खरात खुद को तांत्रिक शक्तियों वाला बताता था और कथित धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर लोगों का भरोसा जीतता था। आरोप है कि उसने महिला के खाने-पीने में नशीले पदार्थ मिलाए और उसे बेहोशी जैसी हालत में पहुंचाकर उसके साथ गलत काम किया। नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच, उसने कथित तौर पर कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया। करीब तीन साल तक शोषण सहने के बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया।
खरात Canada Corner स्थित अपने ऑफिस से काम करता था। यह ऑफिस ‘ओक्स प्रॉपर्टी डीलर एंड डेवलपर’ के नाम से रजिस्टर्ड है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक पेन ड्राइव जब्त की, जिसमें 58 अश्लील वीडियो क्लिप्स मिलने की बात सामने आई है। यह जांच का अहम हिस्सा बन चुका है। बताया जा रहा है कि आरोपी खरात छात्राओं, दुल्हनों और गर्भवती महिलाओं को अपना शिकार बनाता था।
अशोक खरात मूल रूप से नासिक जिले के सिन्नर का रहने वाला है। ज्योतिषी बनने से पहले वह मर्चेंट नेवी में काम करता था। बाद में वह एक न्यूमेरोलॉजिस्ट के रूप में प्रसिद्ध हुआ और राजनीति, व्यापार व मनोरंजन जगत की कई हस्तियां उसके संपर्क में आईं। वह पहली बार चर्चा में तब आया जब एकनाथ शिंदे ने नवंबर 2022 में एक मंदिर दौरे के दौरान उससे मुलाकात की थी।
इस केस ने राजनीतिक माहौल को भी गर्म कर दिया है, क्योंकि खरात के कई प्रभावशाली लोगों से संबंध बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के नासिक में स्थित ईशानेश्वर मंदिर ट्रस्ट से जुड़े अशोक खरात की संपत्तियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में ट्रस्ट परिसर, मिरगांव स्थित भव्य फार्महाउस और कई कीमती जमीनों का ब्योरा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पाथर्डी इलाके में करीब 30 एकड़ जमीन की कीमत लगभग 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि गौलाणे शिवार में परिवार के नाम पर करीब 30 करोड़ रुपये की जमीन है। इसके अलावा मिरगांव और कहांडलवाड़ी परिसर में 45 एकड़ जमीन, ओझर हवाई अड्डे के पास जमीन, कर्मयोगीनगर में आलीशान बंगला और नाशिक के कनाडा कॉर्नर में ऑफिस भी इस संपत्ति में शामिल हैं।
नासिक पुलिस ने 35 साल की एक महिला की शिकायत के आधार पर खरात को गिरफ्तार किया। महिला का आरोप है कि खरात पर्सनल प्रॉब्लम्स का समाधान करने का झांसा देकर महिलाओं को अपने पास बुलाता था और फिर उनका यौन शोषण करता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच-CID भी जांच में शामिल हो गई है और अब SIT इसकी अगुवाई कर रही है। इस पूरे मामले की जांच IPS अधिकारी तेजस्विनी सातपुते के नेतृत्व में गठित SIT कर रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।