इमरान हाशमी क्या निभाएंगे महमूद का रोल? आरडी बर्मन की बायोपिक को लेकर एक्टर ने दिया जवाब

Published : Aug 11, 2026, 12:48 PM IST
mehmood and emraan hashmi

सार

आर.डी. बर्मन की बायोपिक में महमूद का किरदार निभाने को लेकर अटकलें थीं कि इमरान हाशमी नजर आएंगे। हालांकि, एक्टर ने इन खबरों को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें इस फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया गया है।

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच खबर आई कि इमरान मशहूर संगीतकार आर.डी. बर्मन की बायोपिक में दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन महमूद का किरदार निभा सकते हैं। अब इमरान ने खुद इस खबर पर सफाई दी है।

आर.डी. बर्मन की बायोपिक में फरहान अख्तर निभाएंगे लीड रोल

मशहूर संगीतकार आर.डी. बर्मन की जिंदगी पर बायोपिक बनने की खबर लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म में फरहान अख्तर आर.डी. बर्मन का किरदार निभाते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। इस बायोपिक को लेकर स्टारकास्ट भी काफी दिलचस्प बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक, अक्षय कुमार फिल्म में राजेश खन्ना के किरदार में कैमियो करते नजर आ सकते हैं।

महमूद का किरदार निभाने की खबर पर इमरान ने तोड़ी चुप्पी

इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आर.डी. बर्मन की बायोपिक में इमरान हाशमी भी कैमियो कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि वह फिल्म में दिग्गज अभिनेता महमूद की भूमिका निभाएंगे। इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस खबर पर रिएक्शन दिया। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें आर.डी. बर्मन की बायोपिक में महमूद का रोल निभाने के लिए संपर्क तक नहीं किया गया है। इमरान ने लिखा,

“सिर्फ यह स्पष्ट कर दूं कि बायोपिक में महमूद साहब का किरदार निभाने की खबरें गलत हैं। मुझे इस फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया गया है और न ही मैं यह फिल्म कर रहा हूं।”

एक्टर के इस बयान के बाद महमूद का किरदार निभाने को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

और पढ़ें: Box Office और OTT पर धमाल, Awarapan 2 से Batwara 1947 तक, इस वीक आएंगी 6 बड़ी फिल्में और TV शोज

‘आवारापन 2’ को लेकर चर्चा में हैं इमरान

वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी इन दिनों ‘आवारापन 2’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह उनकी साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। पहली फिल्म में इमरान के किरदार और अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब करीब दो दशक बाद फिल्म के सीक्वल में उनकी वापसी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें:'सिंघम' की टीवी पर एंट्री, 31 अगस्त से इस शो को होस्ट करते दिखेंगे अजय देवगन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Awarapan 2 Cast Fees: इमरान हाशमी को मिले 10 करोड़? जानें बाकी स्टार्स की फीस
'क्या-क्या कागज़ दिखाना पड़ेगा?', SIR में वोटर लिस्ट से कटा प्रकाश राज का नाम तो भड़क उठे