Awarapan 2 Collection Day 13: 'टॉक्सिक' के आते ही बुरा हुआ 'आवारापन 2' का हाल, इतने लाख पर सिमटी

Published : Aug 27, 2026, 12:56 PM IST
Awarapan 2 Day 13 Collection

सार

‘आवारापन 2’ ने दूसरे हफ्ते में भी रफ्तार बनाए रखी थी, लेकिन ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के बाद फिल्म की कमाई और शोज दोनों पर बड़ा असर पड़ा है। जानें अब कहां पहुंची।

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ के साथ शुरुआत की थी और पहले हफ्ते में शानदार कमाई के बाद दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने रफ्तार बनाए रखी। हालांकि, यश की ‘टॉक्सिक’ के सिनेमाघरों में पहुंचते ही समीकरण बदल गए हैं। नई रिलीज का असर ‘आवारापन 2’ के कलेक्शन के साथ-साथ उसके शो काउंट पर भी साफ दिखाई दे रहा है। खासकर दूसरे मंगलवार के बाद फिल्म की कमाई में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज हुई। अब फिल्म की कुल कमाई एक अहम पड़ाव के करीब पहुंच चुकी है, जबकि दुनियाभर में भी इसका प्रदर्शन दिलचस्प बना हुआ है। आने वाले दिनों में इसकी रफ्तार पर नजर रहेगी।

'आवारापन 2' ने दूसरे बुधवार कितनी कमाई की?

ट्रेड ट्रैकर वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'आवारापन 2' ने 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 90 लाख रुपए कमाए। 13 दिन में यह पहली बार हुआ, जब फिल्म की कमाई न सिर्फ 2 करोड़ से नीचे सिमटी, बल्कि 1 करोड़ रुपए तक नहीं कमा सकी। 12वें दिन के कलेक्शन (3.75 करोड़ रुपए) से तुलना करें तो कमाई में लगभग 76 फीसदी की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें : पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 6 फ़िल्में, Toxic किस नंबर पर पहुंची?

अब तक कितना हुआ 'आवारापन 2' का कलेक्शन?

'आवारापन 2' ने 13 दिन में भारत में 143.65 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया, जबकि देश में फिल्म की ग्रॉस कमाई 171.20 करोड़ रुपए हो गई है। विदेशों में नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बुधवार को लगभग 25 लाख रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसके चलते इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ग्रॉस 31.55 करोड़ रुपए हो गया है। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेते हुए ग्रॉस 202.75 करोड़ रुपए कूट चुकी है।

‘आवारापन 2’ का डे-वाइज कलेक्शन क्या रहा?

दिनइंडिया नेट कलेक्शन
पहला हफ्ता113.50 करोड़ रुपए
आठवां दिन5.75 करोड़ रुपए
नौवां दिन8.25 करोड़ रुपए
दसवां दिन8.75 करोड़ रुपए
ग्यारहवां दिन 2.75 करोड़ रुपए
बारहवां दिन3.75 करोड़ रुपए
तेरहवां दिन90 लाख रुपए
टोटल143.65 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Toxic Collection Day 1: पहले दिन 100 CR+ कमाई, पर 'धुरंधर 2' को नहीं पछाड़ पाई ‘टॉक्सिक’

‘आवारापन 2’ का बजट और प्रॉफिट

‘आवारापन 2’ का निर्माण लगभग 45 करोड़ रुपए में हुआ है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 143.65 करोड़ रुपए हो चुका है। अगर लागत निकाल दी जाए तो फिल्म 13 दिन में 98.65 करोड़ रुपए का प्रॉफिट दिया है, जो बजट के मुकाबले 219 फीसदी से ज्यादा है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

यश की ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन मचाया तहलका, फिर भी इस मामले में ‘धुरंधर 2’ से रह गई पीछे
'बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में...', योग गुरु के जवानी वाले कमेंट पर जमकर भड़कीं कंगना रनौत