
साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त (बुधवार) को रिलीज हो गई। फिल्म ने रिलीज के बाद शानदार शुरुआत की। उसने पहले ही दिन डोमेस्ट्रिक बॉक्स ऑफिस पर करीब 101.10 करोड़ रुपए छाप दिए। हालांकि एक मामले में यश की मूवी 'धुरंधर 2' से पीछे रह गया। आइए बताते हैं, क्या है वो।
तमाम आलोचनाओं के बीच यश की ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर करीब 101.10 करोड़ का बिजनेस किया। खास बात यह रही कि यश की फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म की इस कमाई ने एक बार फिर साबित किया है कि यश की लोकप्रियता सिर्फ साउथ तक सीमित नहीं है। यश की पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी नॉर्थ इंडिया में उनकी फैन फॉलोइंग का असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है।
हालांकि, इतनी शानदार ओपनिंग के बावजूद ‘टॉक्सिक’ ओपनिंग डे के मामले में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को पीछे नहीं छोड़ पाई। मार्च 2026 में रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके अलावा फिल्म ने पेड प्रीव्यू से करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह पेड प्रीव्यू को जोड़ने पर फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।
वहीं, ‘टॉक्सिक’ की ओपनिंग को लेकर मौजूद आंकड़ों में करीब 101.10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी सामने आया है। यानी आंकड़ों में अंतर दिखाई दे रहा है, लेकिन पेड प्रीव्यू को शामिल करने पर ‘धुरंधर 2’ की ओपनिंग अभी भी आगे नजर आती है। दोनों फिल्मों की कमाई की तुलना में ‘धुरंधर 2’ की पेड प्रीव्यू समेत ओपनिंग ज्यादा है।
और पढ़ें: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' OTT पर मचाएगी धूम, जानें किस प्लेटफॉर्म पर कब होगी रिलीज ?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यश की ‘टॉक्सिक’ आगे चलकर ‘धुरंधर 2’ को कुल कमाई के मामले में पीछे छोड़ पाएगी? फिल्म की शुरुआत काफी मजबूत रही है। अगर आने वाले दिनों में भी दर्शकों का प्यार इसी तरह बना रहा और वीकेंड पर कलेक्शन में बड़ा उछाल आया, तो ‘टॉक्सिक’ के लिए कई बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाना संभव है।
और पढ़ें: यश और कियारा आडवाणी का इंटीमेट सीन हुआ लीक, सामने आया Toxic का VIDEO
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।