Yash-Kiara Toxic: 'टॉक्सिक' रिलीज होते ही यश और कियारा आडवाणी के रोमांटिक और इंटीमेट सीन्स लीक हो गया है। वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, और यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। पहले दिन (बुधवार) को मूवी शानदार प्रदर्शन कर रही है। सोशल मीडिया पर मूवी के कुछ क्लिप्स भी वायरल होने लगे हैं। इसमें कियारा आडवाणी और यश की इंटीमेट रोमांटिक सीन्स भी है। दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। कुछ लोग उनकी जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ निगेटिव कमेंट कर रहे हैं।
यश-कियारा की केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान
'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी नादिया के किरदार में नजर आई हैं। फिल्म में यश और कियारा के बीच रोमांटिक एंगल भी दिखाया गया है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान रिलीज हुए 'तबाही' गाने में दोनों के बीच काफी बोल्ड केमिस्ट्री देखने को मिली थी। अब फिल्म सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद दर्शकों के बीच इन सीन्स को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
यश-कियारा के इंटीमेट सीन्स को लेकर यूजर्स का क्या है रिएक्शन?
X पर एक यूजर ने लिखा,''टॉक्सिक' में यश और कियारा अपनी बोल्ड और नशीली केमिस्ट्री से सारी हदें पार करते नजर आ रहे हैं।', वहीं, एक ने लिखा, 'यश के साथ कियारा की केमिस्ट्री धमाकेदार है. उन्होंने फिल्म में अच्छी एक्टिंग कर साबित किया है कि वो बस बोल्डनेस दिखाने के लिए नहीं हैं।' वहीं, दूसरे ने लिखा, 'कियारा की हॉटनेस इंटरनेट का पारा हाई करने वाली है।' यहां देखें सोशल मीडिया के कुछ रिएक्शन-
रिलीज से पहले भी हुआ था विवाद
यश और कियारा के इंटीमेट सीन्स को लेकर विवाद फिल्म की रिलीज से पहले ही शुरू हो गया था। 'टॉक्सिक' के टीजर और 'तबाही' गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए थे। एक कन्नड़ अभिनेत्री ने भी फिल्म के इंटीमेट सीन्स पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद यश के फैंस ने उन्हें ट्रोल किया था।वहीं यश ने कियारा के बचाव में कहा था कि लोगों को फिल्म पूरी देखने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने फिल्म में महिलाओं के किरदारों और निर्देशक गीतू मोहनदास की सोच का भी बचाव किया था।
'टॉक्सिक' को मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रिया
रिलीज के बाद 'टॉक्सिक' को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों की राय बंटी हुई है। कुछ लोगों ने यश की स्क्रीन प्रेजेंस, एक्शन और फिल्म के विजुअल्स की तारीफ की है, जबकि कुछ दर्शकों ने स्क्रीनप्ले और कहानी को लेकर निराशा जताई है। ऐसे में यश और कियारा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फिल्म की चर्चा का एक बड़ा हिस्सा बन गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप्स और पोस्ट्स को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग हैं।
और पढ़ें: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' OTT पर मचाएगी धूम, जानें किस प्लेटफॉर्म पर कब होगी रिलीज ?
कियारा ने पहले क्या कहा था?
कियारा आडवाणी ने फिल्म में यश के साथ रोमांटिक और सेंशुअस सीन्स करने को लेकर पहले भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि फिल्म की कहानी और किरदार की जरूरत के हिसाब से उन्होंने इन सीन्स को किया। फिल्म को लेकर कियारा ने यह भी संकेत दिया था कि 'टॉक्सिक' उनके लिए अब तक के अलग तरह के अनुभवों में से एक रही है।
और पढ़ें: Toxic Social Media Review: दमदार एक्शन के बीच यश की 'टॉक्सिक' बनी 'टॉर्चर', पढ़ें सोशल मीडिया रिव्यू
