पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 6 फ़िल्में, Toxic किस नंबर पर पहुंची?

Published : Aug 27, 2026, 09:17 AM IST
Toxic ne pahle din kitni kamaai ki

सार

यश की ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन 100 करोड़ पार कर इतिहास रच दिया है। लेकिन ओपनिंग के इस रिकॉर्ड के साथ वह किस पायदान पर पहुंची और किन फिल्मों से पीछे रह गई? डालिए नज़र।

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का दर्शक लंबे समय से बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। अब जबकि यह फिल्म रिलीज हो गई है तो पहले दिन बॉक्स ऑफिस की सुनामी बनकर आई है। गीतू मोहनदास निर्देशित मूवी ने भारत में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की ओपनिंग की है। 'टॉक्सिक' से पहले बॉक्स ऑफिस पर यह कमाल 5 फ़िल्में कर चुकी हैं। खास बात यह है कि इनमें 5 साउथ इंडियन सिनेमा की हैं, जबकि बॉलीवुड की सिर्फ एक फिल्म शामिल है। जानिए पहले दिन 100 करोड़ कमाने वाली 6 फ़िल्में कौन-सी हैं और टॉक्सिक इस लिस्ट में किस नंबर पर है।

1. पुष्पा 2 : द कन्क्लूजन (2024)

भारत में पहले दिन की नेट कमाई : 164.25 करोड़ रुपए

सुकुमार के निर्देशन में बनी यह तेलुगु पैन इंडिया फिल्म भारत में अब तक की सबसे बड़ी ओपनर है। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहाद फाजिल, राव रमेश और जगपति बाबू जैसे कलाकारों ने काम किया है।

2.RRR (2022)

भारत में पहले दिन की नेट कमाई : 133 करोड़ रुपए

इस तेलुगु पैन इंडिया फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण का लीड रोल है, जबकि अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे कलाकार भी इसमें दिखाई दिए हैं। फिल्म का डायरेक्शन एस.एस. राजामौली ने किया है।

यह भी पढ़ें : Toxic Collection Day 1: पहले दिन 100 CR+ कमाई, पर 'धुरंधर 2' को नहीं पछाड़ पाई ‘टॉक्सिक’

3.बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (2017)

भारत में पहले दिन की नेट कमाई : 121 करोड़ रुपए

प्रभास, राणा दग्गुबती और अनुष्का शेट्टी के लीड रोल वाली इस फिल्म में सत्यराज और राम्या कृष्णन जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। इस तेलुगु पैन इंडिया फिल्म का डायरेक्शन एस.एस. राजामौली ने किया है।

4.KGF Chapter 2 (2022)

भारत में पहले दिन की नेट कमाई : 116 करोड़ रुपए

यह कन्नड़ सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। फिल्म में यश की मुख्य भूमिका है और उनके साथ श्रीनिधि शेट्टी, संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे कलाकार भी नज़र आए हैं।

यह भी पढ़ें : Toxic Film Review: यश का स्वैग फुल ऑन, लेकिन यहां कमज़ोर पड़ गई ‘टॉक्सिक’

5.धुरंधर 2 : द रिवेंज (2026)

भारत में पहले दिन की नेट कमाई : 102.55 करोड़ रुपए

पहले दिन 100 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्मों में यह इकलौती बॉलीवुड फिल्म है, जिसका डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है। पैन इंडिया रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और उनके साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं।

6.टॉक्सिक : अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स (2026)

भारत में पहले दिन की नेट कमाई : 101.10 करोड़ रुपए

कन्नड़ सिनेमा की इस पैन इंडिया फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसे कलाकारों ने काम किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

रक्षाबंधन पर भाई-बहन के साथ OTT पर देखें ये 7 फिल्में, इमोशन और प्यार से भर जाएगा दिल
बहन अंशुला की शादी में अर्जुन कपूर के छलके थे आंसू, दिवंगत मां के बारे में कही थी ये बातें