
6 जुलाई 2026 को अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर शादी के बंधन में बंध गई थी। एक्टर की बहन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शादी की अनदेखा इमोशनल वीडियो शेयर किया। जिसमें उनके भाई और एक्टर अर्जुन कपूर स्टेज पर अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर को याद करते हुए भावुक हो गए। अर्जुन ने बताया कि उन्हें शादी के दौरान अपनी मां की मौजूदगी महसूस हुई।
अर्जुन कपूर वीडियो में मंच पर अपनी बहन के लिए स्पीच देते नजर आए। एक्टर ने कहा कि वह इस मौके पर अपनी मां के बारे में बात करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर मोना इस शादी में होतीं तो वह हर रस्म और हर छोटी-बड़ी चीज का पूरा आनंद लेतीं। वह मेहमानों का ख्याल रखने के साथ-साथ खूब डांस और सेलिब्रेशन भी करतीं।
अपनी मां को याद करते-करते अर्जुन भावुक हो गए। उन्होंने बाहर हो रही बारिश का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें महसूस हो रहा है कि उनकी मां इस खास मौके पर उनके साथ हैं। उन्होंने कहा,'बारिश उनकी मां के खुशी के आंसू हैं। वो अपने बच्चों को इसके जरिए आशीर्वाद दे रही हैं। इसके बाद अर्जुन की आंखों से आंसू छलक पड़े और अंशुला उन्हें गले लगाने के लिए स्टेज पर पहुंच गईं।
अर्जुन ने अपनी बहन के घर से विदा होने के बाद उन्हें बहुत मिस करने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि अंशुला के घर से जाने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनकी जिंदगी में उनकी बहन कितनी महत्वपूर्ण हैं। दोनों ने बचपन से लेकर जिंदगी के कई पड़ाव साथ देखे हैं।
इसे भी पढ़ें: यश और कियारा आडवाणी का इंटीमेट सीन हुआ लीक, सामने आया Toxic का VIDEO
वीडियो शेयर करते हुए अंशुला ने बताया कि उन्होंने इसे कई बार देखा है, लेकिन हर बार उनकी नजर अपने भाई पर टिक जाती है। उन्होंने लिखा कि अर्जुन की आंखों में गर्व, खुशी, आंसू और भावनाओं को देखकर उन्हें अपनी शादी को भाई की नजरों से समझने का मौका मिला। अंशुला ने यह भी कहा कि जिंदगी चाहे उन्हें कहीं भी ले जाए, वह हमेशा अर्जुन की छोटी बहन रहेंगी और अर्जुन उनके लिए हमेशा 'घर' रहेंगे।
और पढ़ें: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' फ्लॉप होते ही 'बाप' पर आया बड़ा हिंट, OTT पर इस दिन होगा रिलीज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।