सनी देओल की लंबे समय से अटकी फिल्म 'बाप' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 'बंटवारा 1947' फ्लॉप होने के बाद अब एक्टर की अगामी फिल्म को सिनेमाघर में ना रिलीज करके ओटीटी पर रिलीज करने की जानकारी सामने आ रही है।
सनी देओल की 14 अगस्त को रिलीज हुई 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। फिल्म से काफी उम्मीदें थी, लेकिन सिनेमाघरों में इसे दर्शकों की ओर से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म की नाकामयाबी के बीच सनी देओल से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। लंबे समय से अटकी मूवी 'बाप' के रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट आया है।
लंबे समय से अटकी थी 'बाप'
सनी देओल की 'बाप' का ऐलान काफी समय पहले हुआ था। इस मूवी में 4 बड़े दिग्गज एक्ट हैं। फिल्म की शूटिंग भी कई साल पहले शुरू हो गई थी, लेकिन अलग-अलग कारणों के चलते इसकी रिलीज लंबे समय से टलती रही। इतना ही नहीं इस मूवी के रिलीज की अलग-अलग तारीख भी सामने आई, जिसे पोस्टपोन कर दिया गया। अब आखिरकार 'बाप' की रिलीज को लेकर एक बड़ा संकेत मिल गया है।
OTT पर रिलीज होगी सनी देओल की 'बाप'?
हाल ही में ZEE5 ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आने वाले समय में प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्मों की झलक दिखाई गई। इसी वीडियो में सनी देओल की 'बाप' को भी शामिल किया गया है। इससे यह लगभग साफ हो गया है कि 'बाप' को ZEE5 पर रिलीज किया जाएगा। यानी लंबे इंतजार के बाद सनी देओल के फैंस को फिल्म देखने का मौका OTT पर मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: Box Office: 'टॉक्सिक' के बाद भी नहीं रुकेगा धमाका, सितंबर में बैक-टू-बैक आएगी 5 बड़ी बॉलीवुड मूवी
कब आएगी 'बाप'?
हालांकि, अभी तक फिल्म की सटीक OTT रिलीज डेट सामने नहीं आई है। साथ ही, वीडियो में फिल्म की थिएटर रिलीज को लेकर भी कोई साफ जानकारी नहीं है। अगर मूवी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होती है, तो सीधे ओटीटी पर जाएगी। बताया जा रहा है कि यह मूवी अक्टूबर तक रिलीज होगी।
'बाप' में एक साथ नजर आएंगे चार दिग्गज
'बाप' की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टारकास्ट है। फिल्म में सनी देओल के साथ जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
और पढ़ें: Toxic Social Media Review: दमदार एक्शन के बीच यश की 'टॉक्सिक' बनी 'टॉर्चर', पढ़ें सोशल मीडिया रिव्यू
