‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। यश की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई। फिल्म को लेकर फैंस में ऐसा क्रेज दिखा कि आधी रात से ही सेलिब्रेशन शुरू हो गया और सुबह के शोज में भी जबरदस्त भीड़ नजर आई। रिलीज के साथ ही फिल्म ने कमाई के मामले में बड़ा धमाका किया है। शुरुआती आंकड़े इशारा कर रहे थे कि यश की फिल्म सिर्फ शानदार शुरुआत ही नहीं करेगी, बल्कि कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को भी चुनौती देगी। अब सामने आए आंकड़ों ने इस चर्चा को और बड़ा कर दिया है। फिल्म ने पहले ही दिन एक ऐसा आंकड़ा छू लिया, जो बेहद कम भारतीय फिल्मों के नाम है।

टॉक्सिक ने पहले दिन कितनी कमाई की?

‘टॉक्सिक’ ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 101.10 करोड़ रुपए नेट का कलेक्शन किया है। यानी यश की फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ऐसे में पहले दिन का यह प्रदर्शन ‘टॉक्सिक’ के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

हिंदी में टॉक्सिक ने कितनी कमाई की?

पैन इंडिया रिलीज हुई ‘टॉक्सिक’ को हिंदी मार्केट में भी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भाषावार कलेक्शन में हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा।

टॉक्सिक वर्जनपहले दिन की कमाई
हिंदी55 करोड़ रुपए
कन्नड़23.30 करोड़ रुपए
तेलुगु16 करोड़ रुपए
तमिल5.50 करोड़ रुपए
मलयालम1.30 लाख रुपए
टोटल 101.10

‘टॉक्सिक’ ने 2026 की किन फिल्मों को पीछे छोड़ा?

ओपनिंग डे के आंकड़ों के साथ ‘टॉक्सिक’ ने इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। यह प्रभास स्टारर ‘द राजा साब’, राम चरण स्टारर ‘पेद्दी’ और विजय स्टारर ‘जन नायकन’ के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी है। ये हैं इस साल की टॉप 5 सबसे बड़ी ओपनर फ़िल्में :-

रैंकफिल्मपहले दिन की कमाई
1धुरंधर 2102.55 करोड़ रुपए
2टॉक्सिक101.10 करोड़ रुपए
3द राजा साब53.75 करोड़ रुपए
4पेद्दी51 करोड़ रुपए
5जन नायकन42.70 करोड़ रुपए

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से कितनी आगे निकली टॉक्सिक?

यश की ‘टॉक्सिक’ ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 28 करोड़ रुपए नेट कमाए थे। हालांकि, असली मुकाबला ‘धुरंधर 2’ के साथ है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। फिलहाल तो 'टॉक्सिक' रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के ओपनिंग कलेक्शन से पीछे रही है। लेकिन अगर आंकड़ों में थोड़ा बहुत भी फेरबदल होता है तो नतीजा कुछ और देखने को मिलेगा।

वर्ल्डवाइड कितना हुआ ‘टॉक्सिक’ का कलेक्शन

‘टॉक्सिक’ ने पहले शुक्रवार विदेशों में लगभग 20 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ रुपए हुआ है। कुल मिलाकर फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 140.75 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई कर ली है।

टॉक्सिक की स्टार कास्ट और डायरेक्टर कौन हैं?

‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम किरदारों में नजर आ रही हैं। फिल्म को एक बड़े स्केल वाली एक्शन फिल्म के तौर पर पेश किया गया है और रिलीज से पहले ही यश की स्टार पावर के चलते इसके लिए जबरदस्त माहौल बनाया गया था।