- Home
- Entertainment
- बैकलेस ड्रेस में अनन्या पांडे का स्टनिंग लुक , 5 Photos में देखें चंकी पांडे की लाडली के अदाएं
बैकलेस ड्रेस में अनन्या पांडे का स्टनिंग लुक , 5 Photos में देखें चंकी पांडे की लाडली के अदाएं
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने फैशन सेंस से अक्सर लोगों का ध्यान खींचती हैं। इस बार चंकी पांडे की बेटी का ब्लैक बैकलेस ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज वायरल हो रही है। आइए दिखाते हैं, चंकी पांडे की लाडली के खूबसूरत अदाएं।

अनन्या पांडे Elle India Beauty Awards 2026 में शिरकत कीं। इस दौरान उन्होंने सबसे हटकर ड्रेस पहन रखी थीं। उन्होंने अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। जिसे देखकर फैंस आहें भर रहे हैं।

बैकलेस ड्रेस में दिखीं अनन्या
अनन्या पांडे की ब्लैक ड्रेस का सबसे खास हिस्सा इसका बैकलेस डिजाइन है। ड्रेस के पीछे डीप कट के साथ गोल्डन चेन दी गई है, जो पूरे लुक को अलग अंदाज देती है। वहीं, फेदर डिटेलिंग और कपड़े की प्लीट्स आउटफिट को अट्रैक्टिव बनाता है।
अनन्या पांडे का एक्सेसरीज लुक
अनन्या ने ब्लैक ड्रेस के साथ बड़े गोल्डन स्टड पहनें, जिसमें ऑफ व्हाइट स्टोन जड़े थे। ब्लैक और गोल्ड का कॉम्बिनेशन उनके लुक को क्लासी बना रहा है।
अनन्या पांडे का हेयरस्टाइल और मेकअप
अपने इस लुक के लिए अनन्या ने बालों को सॉफ्ट, टेक्सचर्ड बन में स्टाइल किया। मेकअप में ब्राउन आईशैडो, मस्कारा, हल्का ब्लश और न्यूड-ब्राउन लिप कलर देखने को मिला। उनका यह लुक बोल्ड आउटफिट के साथ सॉफ्ट मेकअप का अच्छा कॉम्बिनेशन है।
अनन्या पांडे वर्कप्रोफाइल
अनन्या पांडे ने साल 2019 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘पति पत्नी और वो’, ‘गहराइयां’, ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘खो गए हम कहां’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिल्म ‘CTRL’ और वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ में भी उनके काम को दर्शकों ने देखा। एक्टिंग के साथ-साथ अनन्या अपने फैशन स्टेटमेंट और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी चर्चा में रहती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।