बिग बॉस 20 के एपिसोड 53 में स्काउटओपी और लव गिल की बातचीत चर्चा में रही। स्काउट ने लव से कहा, ‘तुम मेरी अपनी हो’, तो लव ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया।
‘बिग बॉस 20’ के घर में स्काउटओपी (ScoutOP) और लव गिल की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में है। दोनों के बीच कभी भावुक बातचीत देखने को मिलती है, तो कभी मजाक और तकरार का माहौल बन जाता है। एपिसोड 53 में भी दोनों के बीच बातचीत ने दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके साथ ही घर में नॉमिनेशन और रिश्तों को लेकर भी तनाव देखने को मिला।
स्काउट और लव के बीच क्या हुआ?
‘बिग बॉस 20’ में स्काउटओपी और लव गिल की दोस्ती शुरुआत से हाइलाइट में है। दोनों की नजदीकियों और बातचीत को लेकर घर के अंदर और बाहर कई बार सवाल उठ चुके हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को दोस्ती और भाई-बहन जैसे जुड़ाव के तौर पर पेश किया है। एपिसोड 53 में काजी की सलाह के बाद स्काउटओपी ने लव गिल से बात करने की कोशिश की। जब लव जिम में वर्कआउट कर रही थीं, तब स्काउट ने उनके साथ एक्सरसाइज करने की इच्छा जताई। उन्होंने लव को एक्सरसाइज करने का सही तरीका भी बताया। बाद में दोनों बेंच पर बैठकर बात करने लगे। स्काउट ने लव से कहा कि वह उनके लिए बहन जैसी हैं, लेकिन लव ने उन्हें ऐसा कहने से मना कर दिया। इसके बाद स्काउट ने लव से कहा, “तुम मेरी अपनी हो।” इस पर लव ने उन्हें उनके पुराने व्यवहार की याद दिलाते हुए कहा, “तू गधा लग रहा था।”
नॉमिनेशन टास्क में रो पड़ीं लव गिल
एपिसोड की शुरुआत नॉमिनेशन टास्क के दौरान लव गिल के भावुक होने से हुई। स्काउटओपी ने उन्हें नॉमिनेट किया था, लेकिन इसके बावजूद लव ने उन्हें बचा लिया। इस फैसले के बाद लव ने स्काउट के व्यवहार पर अपनी नाराजगी जाहिर की। लव इस बात से भी दुखी थीं कि स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी ने उनके चरित्र को लेकर सवाल उठाए थे। स्काउट को अपनी बातों और व्यवहार को लेकर पछतावा महसूस हुआ। इस दौरान यंग डीएसए और आम्रपाली दुबे ने लव को संभाला। टास्क के दौरान यंग डीएसए और काजी तौकीर के बीच भी तीखी बहस हुई। आखिर में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए छह सदस्य नॉमिनेट हुए। इनमें लव गिल, स्काउटओपी, आसिफ खान, कनिका मान, गुल्लू और आम्रपाली दुबे शामिल हैं।
और पढ़ें: Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को किसने कहा 'आलू की बोरी', सलमान के शो मे मचा बवाल..WATCH
माही विज कप्तानी की रेस से बाहर
अगली सुबह बिग बॉस ने सभी घरवालों से माही विज की कप्तानी को लेकर उनकी राय पूछी। घरवालों को बताना था कि वे माही की कप्तानी से खुश हैं या नहीं। उदिति सिंह, काजी तौकीर, आसिफ खान, यंग डीएसए और स्काउटओपी को छोड़कर बाकी सदस्यों ने माही के खिलाफ वोट किया। इसके बाद माही विज कप्तानी की रेस से बाहर हो गईं। इस फैसले के बाद आम्रपाली दुबे ने स्काउटओपी और उदिति सिंह से सवाल किया कि उन्होंने माही के खिलाफ वोट क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि नॉमिनेशन टास्क के बाद से ही घर में यह सब हो रहा है।
और पढ़ें: Bigg Boss 20: 'लव गिल का चरित्र हनन' पर स्काउट का पलटवार, सोशल मीडिया पर कही ये बात




