Awarapan 2 Collection Day 3: तीसरे दिन BO पर सुनामी बनी 'आवारापन 2', 3 दिन में हुई 100 करोड़ पार!

Published : Aug 16, 2026, 09:20 PM ISTUpdated : Aug 17, 2026, 08:13 AM IST
Awarapan 2 Box Office Day 3 Collection

सार

आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार रफ्तार पकड़ ली है। इमरान हाशमी की फिल्म ने पहले वीकेंड में तहलका मचाते हुए ब्लॉकबस्टर होने की ओर तेजी से कदम बढ़ा दिया है।

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। करीब दो दशक बाद शिवम पंडित के किरदार में लौटे इमरान को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। स्वतंत्रता दिवस वीकेंड का फायदा फिल्म को साफ तौर पर मिला और पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन इसकी रफ्तार और तेज हो गई। अब तीसरे दिन भी फिल्म के प्रदर्शन ने ट्रेड में हलचल बढ़ा दी है। खास बात यह है कि सीक्वल ने पहले ही दिन 2007 में आई ‘आवारापन’ की पूरी थिएट्रिकल कमाई को पीछे छोड़ दिया था। अब यह फिल्म इमरान के करियर की बड़ी हिट बनने की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

तीसरे दिन ‘आवारापन 2’ ने कितनी कमाई की?

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने तीसरे दिन लगभग 26 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। दूसरे दिन के कलेक्शन के मुकाबले यह 23 फीसदी कम है। लेकिन पहले दिन के मुकाबले 18.1 फीसदी ज्यादा है। फिल्म ने शुक्रवार को 22 करोड़ रुपए से शुरुआत की थी, जबकि शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 33.75 करोड़ रुपए पहुंच गई। इस तरह तीसरे दिन तक भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 81.75 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 98.10 करोड़ रुपए बताया गया है। ग्रॉस कलेक्शन के मामले सोमवार को ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में पहुंच जाएगी। लेकिन नेट कमाई के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म को अभी 2-3 दिन का इंतज़ार करना पड़ सकता है।

वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2'

'आवारापन 2' ने तीसरे दिन विदेशों में लगभग 4 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ इसका ओवरऑल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 12 करोड़ रुपए पहुंच गया है। भारत में फिल्म ने ग्रॉस 98.10 करोड़ रुपए कमाए हैं। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने ग्रॉस 110.10 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

तीसरे दिन ‘आवारापन 2’ की ऑक्यूपेंसी ऐसी रही

शो ऑक्यूपेंसी प्रतिशत
सुबह के शो25.69%
दोपहर के शो60.38%
शाम के शो68.62%
रात के शो56.62%
ओवरऑल52.83%

यह भी पढ़ें : Awarapan 2 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां आएगी इमरान हाशमी की 'आवारापन 2'? यहां जाने सबकुछ

‘आवारापन 2’ ने ओरिजिनल फिल्म को पीछे छोड़ दिया?

करीब 20 साल पहले रिलीज हुई ‘आवारापन’ ने अपने पूरे थिएट्रिकल रन में भारत में लगभग 7.76 करोड़ रुपए नेट और दुनियाभर में करीब 12 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके मुकाबले सीक्वल ने रिलीज के पहले ही दिन भारत में ओरिजिनल फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन से लगभग 3 गुना कमाई कर डाली। यह फिल्म इमरान हाशमी की बतौर सोलो लीड सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बनी है। इतना ही नहीं, 45 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म लागत निकालके बाद 81.7 फीसदी प्रॉफिट (लगभग 37 करोड़ रुपए) दे चुकी है।

यह भी पढ़ें :Batwara 1947 Collection Day 3: फिर धड़ाम हुई सनी देओल की 'बंटवारा 1947', तीसरे दिन इतने CR पर सिमटी

‘आवारापन 2’ की कहानी क्या है?

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, पूरन गब्बी, अनिरुद्ध रावल, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार नजर आ रहे हैं। कहानी फिर शिवम पंडित के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपराध की दुनिया में लौटता है और इस बार उसके सामने प्यार, त्याग और प्रायश्चित की चुनौती है। फिल्म का निर्माण विशेष भट्ट और मुकेश भट्ट ने विशेष फिल्म्स के बैनर तले किया है। ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'मिर्ज़ापुर द मूवी' ने दूसरे दिन भी मचाया भौकाल, बॉक्स ऑफिस पर कर डाली इतनी कमाई
Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में किसकी होगी एंट्री? सामने आई 18 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट