Awarapan 2 Collection Day 7: 'आवारापन 2' बनी 2026 की छठी सबसे कमाऊ बॉलीवुड मूवी, Top 5 में कौन-कौन?

Published : Aug 21, 2026, 06:30 AM IST
Awarapan-2-day-7-Collection

सार

‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले हफ्ते में ही 2026 की छठी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बन गई है। जल्दी ही यह टॉप 5 की सूची में शामिल हो जाएगी।

इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है और फिल्म की कमाई अब लगातार नीचे आती दिख रही है। सातवें दिन फिल्म के कलेक्शन में लगभग 14.8 फीसदी की गिरावट देखी गई। बावजूद इसके फिल्म ने पहले सप्ताह में शानदार कमाई कर सुपरहिट फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। खास बात यह है कि सातवें दिन भी यह फिल्म 10 हजार से ज्यादा शोज में दिखाई गई। देखना यह है कि पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई यह फिल्म दूसरे वीकेंड में कैसा प्रदर्शन करेगी।

'आवारापन 2' डे ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने सातवें दिन भारत में लगभग 5.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। अगर छठे दिन से तुलना करें तो कलेक्शन लगभग 14.8 फीसदी कम रहा। फिल्म ने छठे दिन यानी पहले बुधवार को लगभग 6.75 करोड़ रुपए कमाए थे। पहले हफ्ते में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 113.25 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 135.08 करोड़ रुपए पहुंच चुका है।

'आवारापन 2' ने 7 दिन में वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया?

7वें दिन यानी पहले गुरुवार को 'आवारापन 2' ने विदेशों में ग्रॉस लगभग 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जिसके चलते फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 26.30 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में ग्रॉस कलेक्शन 135.08 करोड़ रुपए हो चुका है। कुल मिलाकर पहले सप्ताह में फिल्म ने दुनियाभर में ग्रॉस 161.38 करोड़ रुपए कूट डाले हैं।

आवापन 2 की 7वें दिन के शो काउंट और ऑक्यूपेंसी

रिपोर्ट्स की मानें तो 7वें दिन नितिन कक्क्कड़ के निर्देशन में बनी 'आवारापन 2' 10,831 शोज में दिखाई गई। फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 13.46 फीसदी रही। फिल्म की सुबह से रात तक की ऑक्यूपेंसी पर एक नज़र:-

शोजऑक्यूपेंसी
सुबह8.92%
दोपहर14.69%
शाम15.38%
रातNA
ओवरऑल13.46%

'आवारापन 2' का डे वाइज कलेक्शन

दिनकमाई
पहला दिन22 करोड़ रुपए
दूसरा दिन33.75 करोड़ रुपए
तीसरा दिन26 करोड़ रुपए
चौथा दिन9.25 करोड़ रुपए
पांचवां दिन9.75 करोड़ रुपए
छठा दिन6.75 करोड़ रुपए
सातवां दिन5.75 करोड़ रुपए
टोटल नेट कलेक्शन113.25 करोड़ रुपए

2026 की 5 सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्मों से बाहर

'आवारापन 2' ने भले ही 100 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं और यह सुपरहिट फिल्म साबित हुई हो। लेकिन अभी भी यह 2026 की टॉप 5 सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्मों में नहीं पहुंच पाई है। यह इस लिस्ट में छठे पायदान पर है। ये हैं 2026 की 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में:-

रैंकफिल्मकमाई 
1धुरंधर 2 : द रिवेंज1081 करोड़ रुपए
2बॉर्डर 2329 करोड़
3भूत बंगला182 करोड़ रुपए
4धमाल 4168 करोड़ रुपए
5वेलकम टू द जंगल134 करोड़ रुपए

आवारापन 2 की कहानी क्या है और कौन-कौन स्टार्स हैं?

'आवारापन 2' साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' की सीक्वल और हिंदी रोमांटिक एक्शन ड्रामा है। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। इसमें इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, पूरन गब्बी, अनिरुद्ध रावल, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कहानी शिवम पंडित के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बार फिर अपराध की दुनिया में लौटता है। इस दौरान उसे प्यार, त्याग, प्रायश्चित और भावनात्मक संघर्षों से जूझना पड़ता है। फिल्म का निर्माण विशेष भट्ट और मुकेश भट्ट ने विशेष फिल्म्स के बैनर तले किया है। आवारापन 2 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'हिंदू-मुस्लिम मानसिकता से बाहर आ जाओ', 'वंदे मातरम्' विवाद के बीच किस पर भड़कीं कंगना रनौत
गोविंदा की मां ने सुनीता को लेकर दी थी सख्त चेतावनी, तलाक की ख़बरों के बीच वायरल हुआ इंटरव्यू!