‘आवारापन 2’ के रिलीज के साथ ही पाकिस्तानी सिंगर ने दिया सरप्राइज,‘तेरा मेरा रिश्ता 2.0’ किया रिलीज

Published : Aug 14, 2026, 05:10 PM IST
awarapan 2 movie

सार

‘आवारापन 2’ की रिलीज के बीच पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद ने फैंस को खास तोहफा दिया। उन्होंने ‘तेरा मेरा रिश्ता 2.0’ रिलीज कर 2007 की ‘आवारापन’ की यादें ताजा कर दीं।

इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। साल 2007 में आई ‘आवारापन’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन समय के साथ यह फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गानों ने भी दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। इनमें पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद की आवाज में गाया गया ‘तेरा मेरा रिश्ता’ सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गानों में शामिल है। ब फिल्म के सीक्वल की रिलीज के मौके पर मुस्तफा जाहिद ने अपने फैंस को खास सरप्राइज दिया है। उन्होंने ‘तेरा मेरा रिश्ता 2.0’ नाम से इस गाने का अपना नया वर्जन रिलीज किया है।

‘आवारापन 2’ की रिलीज पर आया ‘तेरा मेरा रिश्ता 2.0’

‘आवारापन 2’ के ऑफिशियल म्यूजिक एल्बम में मुस्तफा जाहिद की आवाज शामिल नहीं है। हालांकि, मेकर्स ने मूल फिल्म के फेमस गानें ‘तेरा मेरा रिश्ता’ को नए अंदाज में पेश किया है। इसी बीच मुस्तफा जाहिद ने खुद इस गाने का अपना वर्जन रिलीज कर फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दीं। मुस्तफा ने सोशल मीडिया पर गाना शेयर करते हुए लिखा कि फैंस ने इतने वर्षों तक इस गाने को जिंदा रखा और अब वह इसे उन्हें वापस दे रहे हैं। उनका नया गाना ‘Tera Mera Rishta 2.0’ अब रिलीज हो चुका है।

India-Pakistan के लोगों को समर्पित किया गाना

मुस्तफा जाहिद ने अपने नए गाने को भारत और पाकिस्तान के लोगों को समर्पित किया है। गाने की शुरुआत में भी एक संदेश दिया गया है, जिसमें कला को सीमाओं से परे रखने और संगीत व प्यार को मतभेदों से ऊपर रखने की बात कही गई है। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने गाने को सुनने के बाद पुरानी ‘आवारापन’ की यादें ताजा होने की बात कही।

‘आवारापन’ के गानों ने बनाई थी अलग पहचान

साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन इसके म्यूजिक ने इसे लंबे समय तक लोगों के बीच लोकप्रिय बनाए रखा। मुस्तफा जाहिद ने फिल्म के लिए ‘तेरा मेरा रिश्ता’ और ‘तो फिर आओ’ जैसे गाने गाए थे। दोनों ही गाने आज भी इमरान हाशमी के सबसे यादगार फिल्मी गानों में गिने जाते हैं।

‘आवारापन 2’ में नए सिंगर्स ने दी आवाज

‘आवारापन 2’ के आधिकारिक साउंडट्रैक में ‘तेरा मेरा रिश्ता’ के नए वर्जन शामिल किए गए हैं। इनमें ‘तेरा मेरा रिश्ता कंटिन्यूज’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता-न्यू वर्जन’ शामिल हैं। इन वर्जन को साज भट्ट और सुबोध शर्मा ने गाया है, जबकि संगीत को मिथुन ने रीक्रिएट किया है।

इसे भी पढ़ें: इमरान हाशमी क्या निभाएंगे महमूद का रोल? आरडी बर्मन की बायोपिक को लेकर एक्टर ने दिया जवाब

‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी की वापसी

करीब 19 साल बाद ‘आवारापन’ की कहानी आगे बढ़ी है। ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

इसे भी पढ़ें: 14 अगस्त को शबाना आजमी की 2 फिल्में टकराएंगी, 1983 में भी हुआ था ऐसा ही संयोग

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Batwara 1947 छोड़ो 'आवारापन 2' ने तो सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को भी पछाड़ा, 2026 में बस एक मूवी आगे
16 साल से दिल में थी Batwara 1947 की कहानी, फिर भी क्यों अटकी रही फिल्म? Sunny Deol ने अब खोला बड़ा राज