Awarapan 2 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां आएगी इमरान हाशमी की 'आवारापन 2'? यहां जाने सबकुछ

Published : Aug 16, 2026, 06:30 PM IST
Awarapan-2-OTT-Release-Date

सार

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ OTT रिलीज की जानकारी वायरल हो रही। जानिए कब और कहां नितिन कक्कड़ निर्देशित यह फिल्म ऑनलाइन देखी जा सकेगी।

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फिल्म में शिवम पंडित की वापसी ने फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। करीब दो दशक बाद इस किरदार को बड़े पर्दे पर देखने के बाद अब दर्शकों की नजर फिल्म की ओटीटी रिलीज पर टिक गई है। खास बात यह है कि ‘आवारापन 2’ की स्ट्रीमिंग पार्टनर की जानकारी सामने आ चुकी है, हालांकि प्रीमियर की तारीख अभी तय नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इमरान हाशमी की यह एक्शन थ्रिलर कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे। यहां जानिए फिल्म की ओटीटी रिलीज से जुड़ी पूरी अपडेट।

‘आवारापन 2’ ओटीटी पर कहां होगी रिलीज?

‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट्स और आधिकारिक प्रमोशनल मटेरियल में अमेजन प्राइम वीडियो को इसकी स्ट्रीमिंग पार्टनर के तौर पर शामिल किया गया है। यानी थिएटर के बाद शिवम पंडित की कहानी देखने के लिए दर्शकों को इसी प्लेटफॉर्म का रुख करना होगा।

यह भी पढ़ें :'आवारापन 2' तीसरे दिन भी धमाके को तैयार, जानिए कितनी हुई एडवांस बुकिंग, कितनी करेगी कमाई?

‘आवारापन 2’ की ओटीटी रिलीज डेट कब आएगी?

फिलहाल मेकर्स या अमेजन प्राइम वीडियो की तरफ से फिल्म की सटीक ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। इसलिए सोशल मीडिया पर सामने आने वाली किसी भी संभावित तारीख को आधिकारिक अपडेट मानना सही नहीं होगा। थिएटर रन पूरा होने के बाद ही स्ट्रीमिंग को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों और उनके डिजिटल प्रीमियर के बीच करीब 45 से 60 दिनों का अंतर देखने को मिलता है। अगर ‘आवारापन 2’ भी इसी पैटर्न को फॉलो करती है, तो फिल्म सितंबर के आखिर से अक्टूबर 2026 की शुरुआत के बीच अमेजन प्राइम वीडियो पर आ सकती है। हालांकि, यह सिर्फ अनुमानित टाइमलाइन है, पक्की रिलीज डेट नहीं।

यह भी पढ़ें : Awarapan 2 Collection Day 2: 'आवारापन 2' की लंबी छलांग, 2 दिन में बजट निकाल प्रॉफिट में पहुंची

क्या थिएटर के बाद भी बढ़ेगा ‘आवारापन 2’ का क्रेज?

इमरान हाशमी की शिवम पंडित के रूप में वापसी फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी में शामिल है। 2007 की ‘आवारापन’ के करीब 20 साल बाद यह किरदार दोबारा दर्शकों के सामने आया है। थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी पर भी फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी रहने की उम्मीद है। फिलहाल फैंस को अमेजन प्राइम वीडियो और मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

गोविंदा इस बॉलीवुड हसीना से करना चाहते थे शादी, सुनीता से सगाई भी तोड़ी, फिर क्यों नहीं बनी बात?
Toxic में यश के इंटीमेट सीन देख पत्नी राधिका को कैसा लगा? रॉकिंग स्टार ने खुद किया खुलासा