'आवारापन 2' 5 दिन में 100 करोड़ क्लब में पहुंची, लेकिन इस मामले में 'बंटवारा 1947' पड़ी भारी

Published : Aug 19, 2026, 07:00 AM IST
Batwara-1947-Vs-Awarapan-2-Collection-Day-5

सार

‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की नेट कमाई के आंकड़े को पार किया। लेकिन ग्रोथ के मामले में सनी देओल स्टारर ‘बंटवारा 1947’ इस पर भारी पड़ी है।

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' के बीच बॉक्स ऑफिस मुकाबला पांचवें दिन दिलचस्प नजर आया। इमरान हाशमी की फिल्म ने मंगलवार को भारत में 100 करोड़ रुपए की नेट कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, सनी देओल की मूवी ने बड़ा आंकड़ा भले ही नहीं जुटाया, लेकिन ग्रोथ के मामले में 'आवारापन 2' पर भारी पड़ी है। दोनों फिल्मों की रफ्तार वीकडे में धीमी हुई है, लेकिन 'आवारापन 2' कलेक्शन के लिहाज से 'बंटवारा 1947' से काफी आगे चल रही है।

'आवारापन 2' VS 'बंटवारा 1947' पांचवें दिन किसने मारी बाजी?

मंगलवार को आवारापन 2 ने भारत में लगभग 9.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। यह सोमवार को हुई कमाई (9.25 करोड़ रुपए) के मुकाबले लगभग 5.4 फीसदी ज्यादा है। फिल्म मंगलवार को 11,060 शोज में चली और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 23.14 प्रतिशत दर्ज की गई। दूसरी ओर 'बंटवारा 1947' ने पांचवें दिन 2.25 करोड़ रुपए कमाए। यह चौथे दिन यानी सोमवार के कलेक्शन (2 करोड़ रुपए) के मुकाबले लगभग 12.5 फीसदी ज्यादा है। मंगलवार को यह फिल्म 6,608 शोज में दिखाई गई और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 12.46 प्रतिशत है। अगर ग्रोथ के लिहाज से देखें तो 'बंटवारा 1947' 'आवारापन 2' पर भारी पड़ी है।

आवारापन 2 Vs 'बंटवारा 1947' का कुल कलेक्शन कितना हुआ?

  • 5 दिन बाद भारत में 'आवारापन 2' का नेट कलेक्शन 100.75 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 120.33 करोड़ रुपए हो गया है। ओवरसीज में 5वें दिन इस फिल्म ने 2 करोड़ रुपए कमाए, जिसके चलते विदेशों में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 23.80 करोड़ रुपए हो गया है। कुल मिलाकर फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 144.13 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
  • बात 'बंटवारा 1947' की करें तो इस फिल्म ने 5 दिन में भारत में नेट 30.75 करोड़ रुपए और ग्रॉस 36.54 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। विदेशों में फिल्म की 5वें दिन की ग्रॉस कमाई लगभग 50 लाख रुपए रही। फिल्म का टोटल ओवरसीज कलेक्शन 6.75 करोड़ रुपए हो गया है। सनी देओल स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में ग्रॉस 43.29 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

'आवारापन 2' VS 'बंटवारा 1947 डे-वाइज कलेक्शन

दिनआवारापन 2बंटवारा 1947
पहला शुक्रवार22 करोड़ रुपए5.75 करोड़ रुपए
पहला शनिवार33.75 करोड़ रुपए13.50 करोड़ रुपए
पहला रविवार26 करोड़ रुपए7.25 करोड़ रुपए
पहला सोमवार9.25 करोड़ रुपए2 करोड़ रुपए
पहला मंगलवार9.75 करोड़ रुपए2.25 करोड़ रुपए
कुल कलेक्शन100.75 करोड़ रुपए30.75 करोड़ रुपए

‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ की कहानी क्या है?

  • नितिन कक्कड़ निर्देशित 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी का शिवम पंडित बैंकॉक की खतरनाक आपराधिक दुनिया में वापस लौटता है, जब उसके करीब रहने वाली एक बच्ची लापता हो जाती है। बच्ची को मानव तस्करी गिरोह से बचाने के लिए वह गिरोह में घुसता है और दिशा पाटनी व शबाना आजमी के किरदारों के साथ मिलकर संघर्ष करता है।
  • राजकुमार संतोषी निर्देशित 'बंटवारा 1947' 1947 के भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी कहानी है। सनी देओल का सिकंदर मिर्जा अपने परिवार के साथ मेरठ से लाहौर पहुंचता है, जहां उन्हें एक हवेली मिलती है। लेकिन वहां रहने वाली बुजुर्ग हिंदू महिला माई को हटाने के बजाय परिवार उसकी रक्षा करने का फैसला करता है। फिल्म में प्रिटी जिंटा, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह, करण देओल और अली फजल जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

24 अगस्त से टीवी पर छाएगी भारती-हर्ष की जोड़ी, नए Game Show में होगा मनोरंजन का पूरा पैकेज
रवीना टंडन की फिल्म कमाई में निकली सबकी बाप, 4 दिन में ही 150 Cr छाप सनी देओल-इमरान हाशमी को दी पटखनी