Ayushmann Khurrana रसोइए के साथ सोते थे ! चंडीगढ़ हो या मुंबई नहीं किया खुद से दूर

Published : May 22, 2022, 07:20 PM IST
Ayushmann Khurrana रसोइए के साथ सोते थे ! चंडीगढ़ हो या मुंबई नहीं किया खुद से दूर

सार

आयुष्मान ने खुलासा किया कि वह पहली बार मुंबई आए थे, तो चंडीगढ़ से अपने रसोइए को अपने साथ लेकर आए थे। रहने की जगह तंगहाल थी, इसलिए उनका रसोइया उनके साथ उनके कमरे में ही सोता था। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Ayushmann Khurrana hared a room with his cook :  आयुष्मान खुराना ने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत पापड़ बेले हैं। चंडीगढ़ के दिनों से लेकर अब तक उन्होंने लंबा सफर तय किया है। उनकी अपकमिंग मूवी अनेक जल्द ही रिलीज होने जा रही है। ये मूवी नॉर्थ ईस्ट के लोगों को लेकर देश की कुछ लोगों द्वारा किए गए भेदभाव और मानसिकता को दिखाती है। वहीं इसके डायलॉग फिल्म आने के पहले ही फेमस हो गए हैं। 

आयुष्मान खुराना मौजूदा समय में बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार किेए जाते हैं, जो अपना बैकअप लेकर चलते हैं। एक ताजा इंटरव्यु में, आयुष्मान ने खुलासा किया कि वह पहली बार मुंबई आए थे, तो चंडीगढ़ से अपने रसोइए को अपने साथ लेकर आए थे। रहने की जगह तंगहाल थी, इसलिए उनका रसोइया उनके साथ उनके कमरे में ही सोता था। खुराना ने बताया कि वह अपने खाने से बहुत प्यार करते हैं। वो सबकुछ छोड़ सकते हैं, मनपसंद खाना छोड़ना उनके बस में नहीं है। आयुष्मान को बड़ा ब्रेक काफी स्ट्रगल के बाद मिला था।

 रेडियो जॉकी के रुप में किया काम
बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने से पहले, आयुष्मान पहली बार तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने कॉलेज में रहते हुए रियलिटी शो रोडीज़ का दूसरा सीज़न जीता था। इसके बाद उन्होंने टीवी पर एंकरिंग के लिए मुंबई पहुंचने से पहले एक रेडियो जॉकी के रूप में काम किया। रोडीज़ की जीत के आठ साल बाद 2012 में ही उन्होंने विक्की डोनर के साथ अपनी फिल्म करियर की शुरुआत की थी।

हाल ही में एक यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए आयुष्मान ने अपने सफर को याद किया। “मैं ने दिल्ली में एक रेडियो जॉकी के रूप में कुछ वर्षों तक काम किया था। पहले मैं अपनी मौसी के साथ रहा और फिर कुछ समय अकेला भी काटा, फिर मैं मुंबई आ गया। राजेश्वरी सचदेव बडोला और वरुण बडोला ने मेरा साथ दिया, मैं उनके साथ ही रहता था। फिर एक दोस्त के साथ और एक हॉस्टल में में रहा था। 

रसोइए के साथ रूम शेयरिंग
इस इंटरव्यु में उन्होंने ने खुलासा किया कि जब वह मुंबई गया, तो वह वास्तव में अपने रसोइए को भी साथ लाया था। उन्होंने कहा कि, “मैं एक रसोइया के साथ मुंबई आया था। हमारे पास एक कमरा था जिसे हम शेयर करते थे। मैं अपना रसोइया अपने साथ लाया क्योंकि मैं मनपसंद खाने के बिना नहीं रह सकता। उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी इसलिए मुझे उसके साथ कमरा शेयर करना पड़ा था।
 

ये भी देखें : 
बीजेपी सांसद के विरोध के बीच रामलला के दर्शन करने नहीं जाएंगे राज ठाकरे, जानिए क्या है कारण

राज ठाकरे ने भी शिल्पा शेट्टी के पति के ले लिए मजे, बोले- मैं कोई कुंद्रा नहीं, जो मेरी तस्वीरें खींच रहे

राज ठाकरे की चेतावनी, मस्जिदों के लाउडस्पीकर हटवाए सरकार वर्ना मस्जिद गेट पर हनुमान चालीसा लाउडस्पीकर पर बजेगा

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 की 6 सबसे महंगी फ़िल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर रहीं डिजास्टर, लगाया 1100 करोड़+ का घाटा
Friday Release: दिसंबर के दूसरे शुक्रवार आ रहीं ये 7 फ़िल्में, दो मूवी का पार्ट 2 होगा रिलीज