'बेबी डू डाई डू' की अदाकारा हुमा कुरैशी 40 की उम्र में भी अभी तक कुंवारी हैं। हालांकि उनका नाम कई सितारों संग जुड़ा, लेकिन शादी नहीं। सवाल है कि एक्ट्रेस का क्या है फ्यूचर प्लान। आइए जानते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेबी डू डाई डू' को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और अलग-अलग किरदारों से पहचान बनाने वाली हुमा अब अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में हैं। उनकी शादी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। दरअसल मीडिया में खबर सामने आई है कि वो इसी साल शादी के बंधन में बंध जाएगी। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
25
इस साल शादी करने का है प्लान?
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हुमा कुरैशी इस साल अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। एक्ट्रेस अक्टूबर या नवंबर 2026 में दुल्हन बन सकती हैं।
35
काफी वक्त से दोनों कर रहे हैं एक दूसरे से डेट?
बताया जा रहा है कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब अपने रिश्ते को नया नाम देने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कपल ने सितंबर 2025 में अमेरिका (US) में एक बेहद निजी समारोह में सगाई की थी। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो इस साल के आखिर तक हुमा दुल्हन बन सकती हैं।
45
कौन हैं रचित सिंह?
हुमा का दिल चुराने वाले रचित सिंह एक एक्टिंग कोच/ट्रेनर हैं, जो बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को भी ट्रेनिंग दे चुके हैं। इसके साथ वो मॉडलिंग भी करते हैं।
हुमा कुरैशी ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा है। उन्होंने अपने करियर में कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज की हैं, जिनमें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'बदलापुर', 'जॉली एलएलबी 2', 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग', 'तरला' और 'महारानी' शामिल हैं। अब वह अपनी नई फिल्म 'बेबी डू डाई डू' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। 3 जुलाई को फिल्म रिलीज हो चुकी है। इसमें हुमा कुरैशी बिल्कुल अलग किरदार में नजर आ रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।