
Baby Do Die Do Box Office Collection: हुमा कुरैशी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म YRF की बड़ी रिलीज 'अल्फा' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई। फिल्म में हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में हैं। खास बात यह है कि यह बतौर प्रोड्यूसर भी उनकी पहली फिल्म है, जिसे उन्होंने अपने भाई साकिब सलीम के साथ मिलकर बनाया है। हालांकि फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। अब इसकी आगे की कमाई काफी हद तक दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया यानी पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर मानी जा रही है।
Sacnilk के मुताबिक, हुमा कुरैशी की फिल्म ने चौथे दिन 707 शोज से 41 लाख रुपए का नेट कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 46 लाख रुपए रहा। फिल्म ने पहले दिन 40 लाख, दूसरे दिन 58 लाख, तीसरे दिन 83 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह 4 दिन में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 2.22 करोड़ रुपए पहुंच गया है। फिलहाल फिल्म ने विदेशी बाजार (ओवरसीज) में कोई कमाई दर्ज नहीं की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 778 शो के साथ केवल 40 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म को YRF की 'अल्फा' के साथ रिलीज़ होने का नुकसान भी उठाना पड़ा। बड़ी फिल्म के सामने रिलीज होने की वजह से 'बेबी डू डाई डू' को कम स्क्रीन मिलीं, जिसका असर इसकी शुरुआती कमाई पर साफ दिखाई दिया।
हालांकि, रिलीज सीमित रही लेकिन फिल्म ने पहले वीकेंड के दौरान हर दिन बेहतर प्रदर्शन किया। तीसरे दिन शो की संख्या में कमी आने के बावजूद फिल्म ने 83 लाख रुपये (नेट) का कारोबार किया, जिससे यह साफ हुआ कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में सुधार देखने को मिला।
पहले चार दिनों के बाद 'बेबी डू डाई डू' का कुल भारत नेट कलेक्शन 2.22 करोड़ रुपये पहुंचा है। इस हिसाब से फिल्म अब तक अपने 25 करोड़ रुपये के बजट का केवल 8.88 प्रतिशत ही वसूल कर पाई है। यानी अपनी प्रोडक्शन लागत निकालने और बॉक्स ऑफिस पर सेफ जोन में पहुंचने के लिए फिल्म को अभी भी 23 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होगी।
दिन 1: 0.40 करोड़ रुपये
दिन 2: 0.58 करोड़ रुपये
दिन 3: 0.83 करोड़ रुपये
दिन 4: 0.41 करोड़ रुपए
'बेबी डू डाई डू' एक हिंदी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में हुमा कुरैशी ने मुंबई की एक ऐसी असेसिन (हत्यारी) का किरदार निभाया है, जो बोल और सुन नहीं सकती। वह एक खास छाते के अंदर छिपी बंदूक का इस्तेमाल कर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग करती है। अपनी जुड़वां बहन की हत्या के बाद वह गहरे सदमे में रहती है और हिंसा से भरी जिंदगी छोड़कर एक शांत भविष्य बनाने की कोशिश करती है। इस सफर के दौरान उसे अपनी मृत बहन की आवाज़ लगातार मार्गदर्शन देती रहती है।
हुमा कुरैशी के अलावा फिल्म में कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। इनमें सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, रचित सिंह और मरुधर शेखावत शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है। इसे पुणे 04 फिल्म्स के साथ मिलकर सलीम सिब्लिंग्स बैनर के तहत साकिब सलीम ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया फिल्म की कमाई को कितनी रफ्तार दे पाती है और क्या यह अपने बजट की भरपाई कर पाती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।