Badshah Marriage Controversy: बादशाह की सास ने लिखा- 'कर्म कभी माफ नहीं करता...' ईशा रेखी संग 4 महीने में टूटी दूसरी शादी?

Published : Jul 28, 2026, 08:27 PM IST
बादशाह की शादी कंट्रोवर्सी

सार

Badshah Wife Isha Rikhi Latest News: रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी ने अब पति की पॉवर से डरने की बात कही। उनकी मां ने भी एक अजीब सा पोस्ट किया है जिससे उनके रिश्ते में अनबन की अटकलें तेज हो गई हैं।

रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। उनकी कथित पत्नी और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अब उनकी मां पूनम रिखी की इंस्टाग्राम स्टोरीज भी चर्चा का विषय बन गई हैं। ईशा ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि वह लंबे समय तक अपने पति की ताकत, प्रभाव और संसाधनों से डरती रहीं। इसके कुछ ही समय बाद उनकी मां ने 'कर्म' पर आधारित कई भावुक संदेश साझा किए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

ईशा रिखी की मां ने शेयर किए 'कर्म' पर संदेश

पूनम रिखी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भगवान शिव की पूजा करती एक महिला की तस्वीर के साथ एक संदेश साझा किया। इसमें लिखा था कि 'कर्म लौटकर जरूर आता है। यदि आप किसी की जिंदगी मुश्किल बनाते हैं, तो भगवान आपकी मौत भी मुश्किल बना सकते हैं।' इसके अलावा उन्होंने 'कर्म' शीर्षक से एक और लंबा संदेश भी पोस्ट किया, जिसमें लिखा था- ‘कर्म कभी माफ नहीं करता। अगर आपने किसी को रुलाया है तो एक दिन आपको भी आंसू बहाने पड़ेंगे। कर्म से बड़ा कोई न्यायाधीश नहीं है। भगवान आपको माफ कर सकते हैं, लेकिन आपका कर्म आपको कभी माफ नहीं करेगा।’ हालांकि, इन पोस्ट्स में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

और पढ़ें -  Dev Anand Son Death: देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, ये है मौत की असली वजह!

ईशा रिखी ने कहा- 'मैं डर की वजह से चुप रही'

इससे पहले ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया था। उन्होंने लिखा कि उनकी जिंदगी में ऐसे संघर्ष रहे हैं, जिनके कोई दिखाई देने वाले निशान नहीं हैं। ईशा ने अपने पोस्ट में कहा कि वह लंबे समय तक इसलिए चुप रहीं क्योंकि उन्हें डर था। उन्होंने लिखा कि उन्हें लगता था कि उनके पति के पास इतना प्रभाव, ताकत और संसाधन हैं कि चुप रहना ही सबसे सुरक्षित रास्ता है। उन्होंने आगे लिखा- ‘मेरी चुप्पी कभी स्वीकार्यता नहीं थी, बल्कि यह सिर्फ खुद को बचाने का एक तरीका था। अब मैं डर की जगह हिम्मत को चुन रही हूं। मैं अभी पूरी कहानी बताने के लिए तैयार नहीं हूं, लेकिन अब यह दिखावा भी नहीं कर सकती कि सब कुछ ठीक था।’

और पढ़ें -  Sunny Deol Net Worth: 130 करोड़ के मालिक हैं सनी देओल, मुंबई-पंजाब और इंग्लैंड में करोड़ों की प्रॉपर्टी

फिल्म इंडस्ट्री से मिला समर्थन

ईशा रिखी की इस पोस्ट के बाद फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से कई लोगों ने उनका समर्थन किया। रैपर करण औजला की पत्नी पलक, टी-सीरीज की वाइस प्रेसिडेंट पूजा सिंह गुजराल, अभिनेत्री जैस्मिन भसीन समेत कई लोगों ने उनके लिए समर्थन जताया। अभिनेत्री श्रुति सोढ़ी ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि उन्होंने ईशा को हर मुश्किल दौर से गुजरते हुए देखा है और वह हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी।

हाल ही में सामने आई थी शादी की खबर

बादशाह और ईशा रिखी की शादी की खबर इसी साल मार्च 2026 में तब सामने आई थी, जब ईशा की मां ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। इसके बाद जून में बादशाह ने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें उन्होंने अपनी पत्नी का चेहरा नहीं दिखाया था और लिखा था- 'कायनात लोगों को आपकी जिंदगी में लाने का अपना अलग तरीका रखती है।' हालांकि, अब ईशा और उनकी मां की पोस्ट्स के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। फिलहाल बादशाह की ओर से इन पोस्ट्स पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, इसलिए इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'खोसला का घोसला 2' में दिव्या खोसला की एंट्री, सीक्वल में दिखेगा नया ट्विस्ट!
Tiger Shroff Football Debut: टाइगर श्रॉफ खेलेंगे फुटबॉल, डूरंड कप में मुंबई एफसी से करेंगे डेब्यू!