मोस्ट फेमस रैपर बादशाह ने शादी कर ली है। उनकी गुपचुप शादी की फोटोज जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि उन्होंने एक्ट्रेस ईशा रिखी को अपनी दुल्हन बनाया है। इस मौके पर बादशाह की नेटवर्थ, संपत्ति के साथ उनके असली नाम के बारे में बता रहे हैं।
पॉपुलर रैपर बादशाह ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने मंगलवार 24 मार्च को पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ 7 फेरे लिए। बता दें कि बादशाह तलाकशुदा और एक बेटी के पिता हैं।
27
क्या है बादशाह का असली नाम?
म्यूजिक इंडस्ट्री में रैपर बादशाह के नाम से फेमस हैं। हालांकि उनका असली नाम कुछ और है। बता दें कि उनका रियल नेम आदित्य प्रतीक सिंह सोसिदिया हैं। म्यूजिक फील्ड में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया।
रैपर और सिंगर बादशाह की नेटवर्थ की बात करें तो वे 124 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी कमाई का सोर्स सिंगिंग, रैपिंग, स्टेज शो, ब्रांड एंडोर्समेंट और फिल्म प्रोडक्शन हैं।
47
बादशाह की फीस कितनी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बादशाह एक गाने के लिए 10 से 15 लाख रुपए चार्ज करते हैं। वहीं, उनके स्टेज शोज की फीस एक करोड़ से ज्यादा है।
57
बादशाह की संपत्ति के बारे में
बादशाह के दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई और लंदन में आलीशान घर और प्रॉपर्टीज हैं। उनके पास 30 करोड़ से ज्यादा कीमत की लग्जरी कारें हैं, जिसमें रोल्स रॉयस, लेम्बोर्गिनी उरुस और मर्सिडीज-बेंज जी-वैगन आदि शामिल हैं।
67
बिजनेसमैन भी हैं बादशाह
गाने के साथ बादशाह बिजनेसमैन भी हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने ड्रैगनफ्लाई एक्सपीरियंस नाम से मुंबई और दिल्ली में नाइटक्लब खोले हैं। एक भारतीय बीयर ब्रांड में भी उनकी हिस्सेदारी है।
77
बादशाह की नई दुल्हन
40 साल के रैपर बादशाह ने 32 साल की एक्ट्रेस ईशा रिखी से शादी कर ली है। कपल ने अभी तक अपनी शादी को ऑफिशियल नहीं किया है। ईशा से पहले उन्होंने 2012 में जैस्मीन मसीह से शादी की थी। कपल का 2022 में तलाक हो गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।