MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Secret Wedding Alert: रैपर बादशाह ने की सीक्रेट मैरिज, जानें कौन हैं उनकी दुल्हन Isha Rikhi ?

Secret Wedding Alert: रैपर बादशाह ने की सीक्रेट मैरिज, जानें कौन हैं उनकी दुल्हन Isha Rikhi ?

Badshah Secretly Marry: रैपर बादशाह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें उनकी दुल्हन एक्ट्रेस ईशा रिखी बनी नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं, इसके बारे में डिटेल में और कौन हैं ईशा रिखी।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Mar 24 2026, 03:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : instagram

मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) पहले अपने गाने 'टटीरी' (Tateeree) को लेकर सुर्खियों में थे अब वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 24 मार्च को उनकी शादी की खबर चारों तरफ फैलने लगी। गुपचुप तरीके से वो ईशा रिखी से शादी रचाते नजर आएं। उनकी शादी की तस्वीरें किसी और ने नहीं बल्कि ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए आशीर्वाद दिया है। हालांकि ना तो बादशाह ने और ना ही ईशा रिखी ने इस शादी की पुष्टि की है।

26
Image Credit : instagram

शादी की रस्मों की तस्वीरें वायरल

दरअसल, काफी दिनों से बादशाह और ईशा रिखी की डेटिंग की खबरें चल रही थी। वायरल हुई तस्वीर में ईशा रिखी पंजाबी दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। वही बादशाह गोल्डन कलर के कुर्ता-पजामा में दिख रहे हैं। तस्वीरों को देखकर साफ हो रहा है, कि शादी बहुत ही सिंपल तरीके से सिर्फ फैमिली की मौजूदगी में की गई है।

36
Image Credit : instagram

शादी के बाद की सामने आई तस्वीर

शादी के अलावा एक और तस्वीर हैं, जिसमें पीले सूट में ईशा रिखी मांग में सिंदूर भरे नजर आई रही हैं। वहीं, बादशाह कैजुअल ड्रेस में लिफ्ट के अंदर दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर साफ लग रहा है कि रैपर ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली हैं।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by POONAM RIKHI (@poonamrikhi6)

46
Image Credit : instagram

कौन हैं ईशा रिखी

ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की अदाकारा हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'जट एंड जूलियट' से की। हालांकि इस मूवी में उनका रोल बहुत छोटा था। इसके बाद उन्होंने कई फेमस पंजाबी मूवी में काम करते हुए अपनी पहचान बनाई है। 'हेपी गो लकी' और 'अरदास' जैसी हिट मूवी में वो दिखी हैं। इसके साथ ईशा मॉडलिंग भी करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.1 मिलिनय फॉलोअर्स हैं।

56
Image Credit : instagram

कैसे हुई बादशाह से मुलाकात

दोनों के रिश्ते की चर्चा साल 2021 से शुरू हुई थी। बताया जाता है कि उसी साल एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। दोनों पंजाब से ताल्लुक रखते हैं और इंडस्ट्री भी एक ही होने के कारण उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। कई बार उन्हें साथ में स्पॉट भी किया गया है।

66
Image Credit : instagram

पहले भी शादीशुदा रह चुके हैं बादशाह

बता दें कि अगर बादशाह की शादी की खबर सही है, तो ये उनकी दूसरी शादी होगी। इससे पहले उनकी शादी जैसमीन मसीह से हुई थी। लेकिन साल 2020 में दोनों अलग हो गए। उनकी एक बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह भी हैं।

और पढ़ें: Dhurandhar 2 में नजर आ रही ये 8 हसीनाएं, जानें किसने निभाया कौन सा किरदार?

खूबसूरती-टैलेंट के बावजूद क्यों नहीं मिल रहा इस अभिनेत्री को काम? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ajay Devgn को मिली नई हॉरर फिल्म, जानिए क्या होगा नाम, कहां होगी शूटिंग?
Recommended image2
Dhurandhar 2 के टिकट का क्यों करना इंतजार! इस वीकेंड बिना पैसा खर्च किए OTT पर देखें 10 एक्शन और सस्पेंस फिल्में और सीरीज
Recommended image3
कभी एथलीट तो कभी रही एयरहोस्टेस, कुछ ऐसी है 50+ अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस एकता जैन की कहानी!
Recommended image4
रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 का जलवा जारी! मंगलवार के लिए धड़ाधड़ बिकी टिकटें
Recommended image5
Dhurandhar 2 Day 6 Collection: 'धुरंधर 2' ने 6 दिन में 'बाहुबली 2' को पछाड़ा, अब बस 8 फ़िल्में आगे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved