Bappi Lahiri Death: जब बप्‍पी लाहिड़ी की आवाज को लेकर उड़ी थी अफवाह, जानिये क्‍या थी सच्‍चाई

Published : Feb 16, 2022, 08:42 AM IST
Bappi Lahiri Death: जब बप्‍पी लाहिड़ी की आवाज को लेकर उड़ी थी अफवाह, जानिये क्‍या थी सच्‍चाई

सार

Bappi Lahiri Death: जाने माने सिंगर और कंपोजर बप्‍पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) का मंगलवार रात 11 बजे मुंबई के क्रिटी केयर अस्‍पताल में निधन हो गया। वो काफी दिनों से बीमार थे। पिछले साल उन्‍हें कोरोना वायरस भी हो गया था।

Bappi Lahiri Death: डिस्‍को म्‍यूजिक को नए मुकाम पर ले जाने वाले जाने माने सिंगर और कंपोजर बप्‍पी लाहिड़ी (Bappi Lahri Death) का मंगलवार रात 11 बजे मुंबई के क्रिटी केयर अस्‍पताल में निधन हो गया। वो काफी दिनों से बीमार थे। पिछले साल उन्‍हें कोरोना वायरस भी हो गया था। उसके बाद से उनकी सेहत लगातार गिर रही थी। वैसे पिछले साल उनके बारे में अफवाह भी उड़ी थी, जो उनकी आवाज को लेकर थी। वास्‍तव में अफवाह यह थी कि वो इतने बीमार हैं कि उनकी आवाज तक चली गई है। जब यह अफवाह बप्‍पी दा के कानों तक पहुंची तो वो बेहद आहत हुए और खुद सामने आकर सभी अपनी आवाज सुनाकर चौंका दिया। आइए आपको भी बताते हैं कि इस अफवाह के बाद बप्‍पी दा का किस तरह का रिएक्‍शन था।

हुए थे नाराज और अफवाह को बताया था झूठा
सितंबर 2021 यानी करीब 6 महीने पहले यह बात गलत नहीं थी कि उनकी सेहत ठीक नहीं है, लेकिन इसमें भी कोई सच्‍चाई नहीं थी कि उनकी सेहत इतनी बिगड़ गई कि वो अपनी आवाज खो बैठे हैं। यह अफवाह जंगल में आग की तरह पूरे देश में फैल गई थी और उनके फैन्‍स काफी परेशान भी हो गए थे। जब यह बात बप्‍पी को दा को पता चली तो उन्‍हें अच्‍छा नहीं, उन्होंने खुद बयान जारी कर इन अफवाहों को सिरे से नकारा था और अपने ठीक होने की खबर दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था  मीडिया में अपने स्वास्थ्य के बारे में झूठी खबरों को देखकर मैं काफी परेशान हूं। अपने चाहने वालों की दुआओं की वजह से मैं ठीक हूं।

फैंस और सेलेब्‍स भी हुए थे नाराज
इस अफवाह के बाद दुनियाभर के फैंस काफी नाराज हो गए थे। वहीं कई सेलेब्‍स ने भी इस तरह की बेवजह अफवाह पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उस समय सिंगर शान ने कहा था - ये बहुत बुरा है। बेवजह इस तरह की अफवाह फैलाई जा रही है। उसके बाद फैंस उनकी सेहत दुआ मांगते हुए और बधाई देते हुए नजर आए। बप्‍पी दा की सेहत बेहतर होने की बात सामने आने के बाद फैंस ने राहत की राहत की सांस ली थी।

यह भी पढ़ें:- मशहूर सिंगर Bappi Lahiri का निधन, 69 की उम्र में मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

अफवाह के 6 महीने बाद ली अंतिम सांस
भले ही 6 महीने पहले की बात अफवाह हो, लेकिन 15 फरवरी रात को 11 बजे क्रिटी केयर हॉस्पिटल में उन्‍होंने अंतिम सांस ली। लाहिड़ी के पड़ोसी और साथी बॉलीवुड के दिग्गज, फिल्म निर्माता अशोक पंडित मौत पर शोक व्यक्त करने वाले पहले लोगों में से थे, उन्होंने ट्वीट किया: "रॉकस्टार बप्पी लाहिरी जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। विश्वास नहीं होता कि मेरा पड़ोसी अब नहीं है। आपका संगीत हमेशा हमारे दिलों में रहेगा। ओम शांति!"

यह भी पढ़ें:- Bappi Lahiri: 8 साल पुरानी बात है, जब बप्पी दा को चढ़ा था पॉलिटिक्स का खुमार, लेकिन हुआ कुछ यूं

मामा किशोर कुमार ने पहचाना था हुनर
बप्पी लाहिड़ी ने बॉलीवुड गीतों में पॉप का तड़का लगाया और म्यूजिक लवर्स को कुछ नया सुनने को दिया। जब वह तीन साल के थे तो तबला बजाना सीखने लगे थे। किशोर कुमार उनके मामा थे और उन्‍हें ही बप्‍पी दा को म्यूजिक फील्‍ड में लाने का श्रेय जाता है। जब 19 साल के थे तो कोलकाता से मुंबई आ गए थे।  1973 में उन्‍हें नन्‍हा शिकारी फ‍िल्‍म में संगीत देने का मौका मिला था। उनको पहचान 1975 में आई फ‍िल्‍म जख्‍मी से मिली। इस फ‍िल्‍म में उन्‍होंने मो. रफी और किशोर कुमार के साथ गाना गाए थे।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Rajpal Yadav को लाखों की मदद करने निकले नेताजी, पर किया ऐसा कांड कि बरस पड़े लोग!
Rajpal Yadav Upcoming Movies: जेल गए राजपाल यादव इन 10 फिल्मों में आएंगे नज़र, 3 इसी साल आ रहीं!